उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपीः पोस्टर में राहुल गांधी को ‘भगवान कृष्ण’और अजय राय को ‘अर्जुन’ बताया, देखें वीडियो

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ आज कानपुर पहुंच रही है। इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में जगह-जगह पोस्टर लगाएं हैं। पोस्टर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को ‘भगवान कृष्ण’ और यूपी कांग्रेस प्रमुख अजय राय को ‘अर्जुन’ के रूप में दिखाया गया है। पोस्टर में देखा जा रहा है कि एक रथ पर राहुल गांधी और अजय राय सवार हैं।

पोस्टर में लिखा गीता का श्लोक

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पोस्टर में में श्रीमद्भागवत भागवत गीता का श्लोक यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम् भी लिखा गया है।  इस श्लोक का हिंदी में अर्थ ‘जब-जब धर्म की हानि और अधर्म की वृद्धि होती है, तब-तब मैं अपने रूप में प्रकट होता हूं’ होता है।

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 39वां दिन 

बता दें कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ अमेठी, रायबरेली से होते हुए आज कानपुर पहुंच रही है। इस बीच पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को कहा कि राहुल गांधी अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ से कुछ दिनों का विराम लेकर इस महीने के आखिर में ब्रिटेन के प्रतिष्ठित कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में व्याख्यान देंगे और फिर पार्टी से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बैठकों में भी हिस्सा लेंगे। रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 39वां दिन आज दोपहर दो बजे कानपुर में समाप्त होगा।

24 फ़रवरी से फिर शुरू होगा यात्रा

जयराम रमेश ने बताया कि 22 और 23 फ़रवरी को यात्रा में विराम होगा। उन्होंने कहा कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 24 फ़रवरी की सुबह मुरादाबाद से फ़िर शुरू होगी। उसके बाद संभल, अलीगढ़, हाथरस, और आगरा ज़िलों से गुजरते हुए यात्रा राजस्थान के धौलपुर में रुकेगी। जयराम के अनुसार, दो मार्च को दोपहर 2 बजे धौलपुर से एक बार फिर भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू होगी। इसके बाद यह मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, शाजापुर, और उज्जैन-सहित मध्यप्रदेश के अन्य ज़िलों से गुजरेगी।  भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 14 जनवरी को मणिपुर से आरंभ हुई थी। अगले महीने मुंबई में इसका समापन होना है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button