उत्तर प्रदेशलखनऊ

UP Police में होना चाहते हैं भर्ती, तो लिखित परिक्षा के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

लखनऊ। पुलिस विभाग में नौकरी की राह देख रहे युवाओं को प्रदेश सरकार ने मौंका दे दिया है। यूपी पुलिस में 60 हजार  से अधिक पदों के लिए भर्ती निकाली गई है, आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती होनी है। युवाओं के लिए रोजगार का यह बेहतरीन मौका है।

ऐसे में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए लिखित परीक्षा में सफल होने की आसान टिप्स बता रहे हैं, पुलिस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तैयारी करा रहे शिक्षकों से अमृत विचार संवाददाता ने बात की।

शिक्षकों की मानें तो किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को विशेष तौर पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत होती है। अक्सर गलत तरीके से तैयारी करने के चलते परीक्षा में सफल नहीं हो पाते। इसलिए परीक्षा में सफल होने के लिए तैयारी हमेशा सही दिशा में करनी चाहिए।

परीक्षा में इन विषयों पर आयेंगे सवाल

पुलिस भर्ती में ऑफलाइन लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) प्रकार के प्रश्न होंगे। लिखित परीक्षा 300 अंकों की होगी। इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को दो घंटे का समय मिलेगा। इस परीक्षा में चार विषय से प्रश्न पूछे जायेंगे। कुल 150 प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर 2 अंक मिलेंगे। वहीं इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी। यानी की गलत उत्तर पन नंबर भी कटेंगे।

सामान्य ज्ञान – 38 प्रश्न
गणित          – 38 प्रश्न
हिन्दी           – 37 प्रश्न
रिजनिंग       – 37 प्रश्न

पिछली परीक्षाओं का विश्लेषण देगा फायदा

शिक्षकों की माने तों बहुत अधिक सेलेब्स पढ़ने से बेहतर होगा कि जो परीक्षायें पहले हो चुकी हैं। उसी के आधार पर सेलेब्स का एनालिसिस करके पढ़ाई करनी चाहिए। सफलता मिलेगी।

कम समय में इस तरह करें बेहतर तैयारी  

शिक्षक देव मणि मिश्रा ने बताया कि पुलिस भर्ती के लिए बहुत से अभ्यर्थी सितंबर माह से ही तैयारी में जुट गये थे, लेकिन बहुत से अभ्यर्थी ऐसे भी हैं जो भर्ती आने के बाद तैयारियों में जुटे हैं। ऐसे अभ्यर्थियों के लिए तैयारी का समय कम हैं। ऐसे में इन अभ्यर्थियों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। जिन बच्चों ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई ठीक तरह से की है, तो वह प्रश्नपत्र का 50 फीसदी प्रश्न आसानी से हल कर लेंगे। उन्होंने जो टिप्स बताये वह इस तरह हैं।

1- इससे पहले हुई परीक्षाओं के प्रैक्टिस सेट को सॉल्व करना जरूरी

2- स्टेट लेवल परीक्षा के लिए घटना चक्र का अध्ययन करें। उसमें यूपी स्पेशल चैप्टर पढ़ें।

3- समसामयिक की तैयारी करने के लिए घटना चक्र और घटना सार का वार्षिक और अर्धवार्षिकी पढ़ें।

4- घटना चक्र का हमेशा परीक्षा से 15 से 20 दिन पहले स्पेशल निकलता है। उसको जरूर पढ़ें। प्रदेश की घटनाओं की जानकारी जरूरी है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button