उत्तर प्रदेशलखनऊ

आतंकी घटनाओं से निपटने के लिए यूपी पुलिस और एनएसजी ने किया संयुक्त अभ्यास

लॉ एंड ऑर्डर की दिशा में उल्लेखनीय काम करने वाली योगी सरकार प्रदेश में आतंकी घटनाओं को लेकर भी सजग है। इस तरह की घटनाओं को रोकने और उनसे निपटने के लिए समय-समय पर सीएम योगी के निर्देश पर यूपी पुलिस मॉक ड्रिल करती रही है।

इसी क्रम में बुधवार को भी यूपी पुलिस और एनएसजी की टीम ने इस तरह की घटनाओं पर अपनी तैयारियों को और पुख्ता करने के लिए संयुक्त अभ्यास ‘गांडीव-5’को अंजाम दिया। यह संयुक्त अभ्यास गुरुवार को भी जारी रहेगा। अभ्यास के दौरान राज्य प्रशासन, यूपी पुलिस की विभिन्न इकाइयों और एनएसजी द्वारा संयुक्त रूप से काउंटर टेरर की मॉक ड्रिल्स की गई। ये मॉड ड्रिल्स लखनऊ के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर संपन्न हुई।

मॉक ड्रिल को लेकर स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने आम जनता के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की। इसमें उन्होंने लोगों से संयम रखने और विचलित न होने की अपील की। साथ ही किसी प्रकार की अफवाह न फैलाने और न ही अफवाहों पर ध्यान देने के लिए भी कहा। पुलिस प्रशासन द्वारा मॉक ड्रिल्स को सुचारू रूप से संचालित किए जाने के लिए जो भी दिशा निर्देश दिए जाएं, उनका अक्षरशः पालन किया जाना सुनिश्चित करने की भी अपील की गई है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button