उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

UP Police Recruitment: यूपी पुलिस में 4,543 दरोगाओं की भर्ती की तैयारियां तेज, जानें-कब होगी सिपाही भर्ती

लखनऊ, अमृत विचार: यूपी पुलिस ज्वॉइन करने की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए सुकून भरी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग करीब 24 हजार खाली पदों पर भर्ती की योजना बना रहा है। पहले, उप-निरीक्षक (Sub Inspector) के 4,543 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के मुताबिक जल्द ही इसकी प्रक्रिया शुरू होगी। जानकारी के मुताबिक यूपी पुलिस में करीब 24 हजार पद रिक्त हैं। इसमें उप-निरीक्षक (दरोगा) के 4543 पद हैं, जबकि 19220 पद सिपाही और उसके समकक्ष हैं।

सनद रहे कि डीजीपी मुख्यालय से पहले ही इन पदों पर भर्ती का प्रस्ताव बोर्ड को भेजा जा चुका है। जिसके आधार पर बोर्ड ने बीते अप्रैल के तीसरे सप्ताह में भर्ती विज्ञापन जारी करने का इरादा जाहिर किया था। हालांकि, प्रशासनिक कारणों से विज्ञापन जारी नहीं हो सका और अब इसकी तैयारी शुरू हो गई है।

पिछले दिनों ही पुलिस विभाग ने आरक्षी पद पर भर्ती हुए 60,244 सिपाहियों को नियुक्ति पत्र जारी किए थे। लखनऊ में एक भव्य समारोह में अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए थे। नव-नियुक्त सिपाहियों की ट्रेनिंग शुरू हो चुकी है और इसी बीच पुलिस विभाग रिक्त पदों पर भर्ती की तैयारी में जुट गया है।

उम्र में मिलेगी बड़ी छूट

राज्य सरकार ने दरोगा भर्ती के लिए बड़ा फैसला किया है। बताते हैं कि अभ्यर्थियों को आयु सीमा में तीन साल की छूट देने का प्रस्तावित पारित किया गया है। शासन के इस फैसले से उन हजारों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है, जो दरोगा भर्ती की उम्र पार कर चुके थे। उम्र में तीन साल की छूट के बाद अब वे सभी अभ्यर्थी नई भर्ती में शामिल हो सकेंगे। अब शासन स्तर पर इसे अमलीजामा पहनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। उधर, युवाओं में भी नई उमंग देखी जा रही है।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड सभी पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत रूपरेखा बनाने की तैयार करेगा। परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता सरकार की प्राथमिकता में है। पिछले दिनों सिपाहियों को नियुक्ति पत्र देते हुए देश के गृहमंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दोहराया था।

सिपाही भर्ती के प्रस्ताव को हरी झंडी का इंतजार 

सिपाही भर्ती के 19200 पदों पर प्रस्ताव भेजा जा चुका है, लेकिन इसे शासन पर शासन की मंजूरी का इंतजार है। बताया जा रहा है कि कुछ बिंदुओं पर ये प्रस्ताव रुका है। भर्ती प्रक्रिया की शर्तें, आरक्षण व्यवस्था, परीक्षा प्रणाली और चयन मापदंडों पर मंथन के बाद इसे हरी झंडी मिलने की बात कही जा रही है। फिलहाल, दरोगा भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी चल रही है।

युवाओं में बढ़ा जोश, मैदान में बहा रहे पसीना

सब इंस्पेक्टर पद पर सीधी भर्ती की तैयारी के बीच युवाओं में खासा जोश देखा जा रहा है। कोचिंग में पढ़ाई से लेकर मैदान में पसीना बहाने तक, उनका जुनून देखते ही बनता है। बरेली, आगरा, मेरठ, लखनऊ और कानपुर आदि शहरों में कोचिंग सेंटर्स पर तैयारी करने वाले युवाओं की भीड़ बढ़ ही है। फिलहाल, सबको भर्ती के विज्ञापन का इंतजार है और  इससे पहले वे भर्ती के सभी मापदंडों पर खरा उतरने के लिए वे खुद को तैयार करने में जुटे हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button