उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

UP PSC मेंस 2024 का एडमिट कार्ड हुई जारी, जानें कब होगा एग्जाम, ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

लखनऊ: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने संयुक्त राज्य / उच्चतर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) मुख्य परीक्षा 2024 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा पास की थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा कब होगी?

इस परीक्षा में कुल 15,066 उम्मीदवार हिस्सा लेंगे, जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी। यह भर्ती प्रक्रिया 220 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। UPPSC के अनुसार, PSC मुख्य परीक्षा 29 जून से 2 जुलाई 2024 तक दो पालियों (SHIFT)  में होगी:

  • पहली पाली : सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
  • दूसरी पाली: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें?  

1-सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
2-होमपेज पर “Recruitment Dashboard” टैब पर क्लिक करें।
3-“PCS Mains 2024 Admit Card” लिंक पर जाएं।
4-अपनी पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करें।
5-प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
6-भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

परीक्षा में ले जाने वाले आवश्यक दस्तावेज  

1-एडमिट कार्ड (प्रिंटेड कॉपी)
2-एक पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी)
3-पासपोर्ट साइज की फोटो

परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी  

1-एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
2-परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1 घंटे पहले ही उम्मीदवारों को केंद्र पर पहुंचना होगा।
3-प्रवेश पत्र पर दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उनका पालन करें।
4-अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button