उत्तर प्रदेशलखनऊ

UP STF: टाइमर बम मामले की मास्टरमाइंड इमराना गिरफ्तार, पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे

लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने टाइमर बम तैयार करने वाली महिला को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार कर लिया है। जावेद ने इमराना के कहने पर ही टाइमर बम बनाए थे। एसटीएफ एएसपी बृजेश सिंह ने बताया कि इमराना जावेद के पिता जरीफ अहमद से 2009 से जुड़ी हुई है। जावेद के पिता हकीम का काम करते है। इमराना की बीमारी की दवा भी जरीफ से चलती थी। तभी से जावेद के संपर्क में आ गई थी।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2009 में भी इमराना ने जावेद से दो बम तैयार कराए थे। एक बम का प्रयोग चलाकर किया गया था, जबकि दूसरे को काली नदी में फेंक दिया था। पूछताछ के दौरान इमराना ने बताया कि वर्ष 2013 में मुजफ्फरनगर में हिन्दू मुस्लिम झगड़ा हो गया था तो हिन्दूओ ने मेरा घर जला दिया था, जिसमें मेरा काफी नुकसान हो गया था, जिसे लेकर मुझमे काफी गुस्सा था। इसके बाद मैंने जावेद से मुलाकात कर कुछ बम बनवाये थे ताकि आगे कोई झगड़ा हो तो उसमें काम आयेंगे।

वह बम मैंने काफी समय पहले अपने मिलने वाले कुछ लोगों को दे दिये थे, जिनको मैंने दिये थे। उनके नाम पता मैं अब नहीं जानती हॅू। इस बार मैंने करीब 15 दिन पहले जावेद से 10 बम बनाने के लिए कहा था, सोचा था कि कोई झगड़ा व दंगा होगा तो काम आयेंगे।

जावेद मीरापुर से अपने जानने वाले के पास से बारूद लाकर बम बनाता है। इस बार बारूद कम मिलने के कारण जावेद 5 ही बम बना पाया था। जावेद ने यह भी बताया था कि एक बम गर्म होकर खराब हो गया था, जिसे काली नदी में फेंक दिया था। जावेद परसो मेरे पास 4 बम लेकर आ रहा था कि पुलिस ने उसे रास्ते मे ही पकड़ लिया। बता दें कि मास्टर माइंड इमराना शामली जिले की रहने वाली है, जो मुजफ्फरनगर जिले के प्रेमपुरी इलाके में रहती है। एसटीएफ की टीम ने 17 फरवरी की शाम 4 बजे उसे उसके घर से गिरफ्तार किया था।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button