उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ ने अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सिद्धार्थ नगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर मंगलवार को जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यादव के नेतृत्व में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी इंदु बाला सिंह को ज्ञापन सौंपा। उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत डेढ़ लाख शिक्षामित्रों की समस्या निराकरण के संबंध में ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री एव देश के प्रधानमंत्री को सौपा गया। ज्ञापन देने से पूर्व जिलाध्यक्ष ने शिक्षा मित्रों को सम्बोधित करते हुए कहा उत्तर प्रदेश के शिक्षा मित्र 22 वर्ष से गांव के गरीब शोषित वंचित पिछड़ों के बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं। जिन्हें पिछले छह वर्ष से 10 हजार अल्प मानदेय दिया जा रहा है। जिससे उनके परिवार का भरण पोषण नहीं हो पा रहा है। आर्थिक तंगी और मानसिक अवसाद के चलते 6000 शिक्षामित्र मृत्यु को प्राप्त हो चुके हैं।

शिक्षा मित्र परिवार को आर्थिक मदद एवं परिवार के एक सदस्य को नौकरी प्रदान की जाए। -जो शिक्षामित्र मूल विद्यालय जाने से वंचित रह गए थे उन्हें सुविधा अनुसार विद्यालय एवं महिला शिक्षामित्रों को उनके ससुराल के जनपद में स्थानांतरित करने का आदेश क्या जाए। आगामी अगस्त माह में शिक्षामित्रों की उपरोक्त समस्याओं पर सरकार द्वारा उचित निर्णय नहीं लिया जाता है तो 6 वर्ष से मानसिक आर्थिक प्रताड़ना झेल रहे शिक्षामित्र अपनी मांगों को मनवाने के लिए अनिश्चितकालीन धरना लखनऊ की धरती पर करने को मजबूर होंगे। इस अवसर पर अशोक कुमार मिश्रा, केसरी प्रसाद, जगदीश कुमार, राम प्रकाश, यार मोहम्मद, रामु निराला, राघवेंद्र मिश्र, रूबी देवी, अर्चना श्रीवास्तव, अमित सिंह, संकटा प्रसाद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button