अन्य

शक्ति दीदी अभियान के मद्देनजर छात्राओं व महिलाओं को महिला पुलिस ने किया जागरूक

शोहरतगढ़-सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर अमित कुमार आनन्द के आदेश पर चलाये जा रहे अभियान शक्ति दीदी के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज सुजीत कुमार राय के कुशल पर्यवेक्षण में व थाना प्रभारी त्रिलोकपुर सिद्धार्थनगर सूर्य प्रकाश सिंह के निर्देशन मे सोमवार को महिला आरक्षी सुजाता राव व महिला आरक्षी प्रीती द्वारा बभनी गांव में महिलाओं को महिला सम्बन्धी अपराधों से रोकथाम हेतु सरकार द्वारा चलाये जा रहे। विभिन्न योजनाओं व हेल्पलाइन नंबरों यूपी0 112, 1090, 1076, 1098 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन नं0 1930 आदि के सम्बन्ध में अवगत कराते हुये सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम, सोशल मीडिया से सम्बन्धित जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस दौरान शक्ति दीदी पुलिस टीम में महिला कांस्टेबल सुजाता राव एवं महिला कांस्टेबल प्रीती मौजूद रहीं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button