उत्तर प्रदेशलखनऊ

उत्तराखंड सुरंग हादसा: अखिलेश यादव ने 41 मजदूरों की जान बचाने वालों को किया सम्मानित

लखनऊ। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में स्थित सिल्कयारा की निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 41 मजदूरों की जान बचाने वाले 14 जीवन रक्षकों को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सम्मानित किया है। अखिलेश यादव ने राजधानी स्थित सपा मुख्यालय पर इन सभी 14 जीवन रक्षकों को अंग वस्त्र तथा एक- एक लाख रुपए का चेक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जीवन रक्षको ने अपने अनुभव भी सझा किए। इस दौरान अखिलेश यादव ने इवीएम पर सवाल उठाते हुए बैलट से वोट कराने की मांग की।

इस अवसर पर अखिलेश यादव ने कहा कि जान बचाने वालों का कोई मोल नहीं होता वह अनमोल होते हैं हम लोग सरकार में इस समय नहीं हैं फिर भी हमने इनका सम्मान किया है। हम सरकार से यह मांग करते हैं कि जान बचाने वाले जीवन रक्षकों का भी सम्मानित करना चाहिए। जहां पर अमेरिका से आए उपकरण फेल हो गए वहां पर इन जीवन रक्षकों ने लोगों की जान बचाई।

इस दौरान अखिलेश यादव ने evm पर भी सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हर मामले में अमेरिका की नकल की जाती है। इस तरह मतदान के मामले में भी अमेरिका की नकल होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे लोकतंत्र में ईवीएम विश्वास पैदा नहीं कर रही है। अमेरिका में मतदान बैलट पेपर से होता है।  तो भारत में भी मतदान बैलेट पेपर से करना चाहिए।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button