उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी नगर पालिका उपचुनाव में 8 जुलाई को पड़ेंगे वोट, अधिसूचना जारी

लखनऊ। प्रदेश की नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के रिक्त पदों पर 8 जुलाई को मतदान होगा। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 29 रिक्त सदस्य पदों के लिए आठ जुलाई को मतदान होगा।

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार चुनाव के लिए पर्चे 22 जून तक भरे जायेंगे।  26 जून को 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी हो सकती है। प्रतीक चिह्न 27 जून को आवंटित होंगे। मतदान आठ जुलाई को सवेरे 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। जबकि मतगणना 10 जुलाई को होगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button