उत्तर प्रदेशलखनऊ

हमें अपनी प्राकृतिक संपदा को संरक्षित करने के लिए जुटना होगा: डा. अरूण

लखनऊ। रविवार को नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान, लखनऊ स्थित सारस प्रेक्षागृह (सारस ऑडिटोरियम) में विश्व वन्यजीव दिवस- 2024 का राज्य स्तरीय कार्यक्रम डा.अरूण कुमार,राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, उत्तर प्रदेश की गरिमामयी उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर मनोज सिंह, अपर मुख्य सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परितर्वन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन सुधीर कुमार शर्मा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश संजय श्रीवास्तव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव, उत्तर प्रदेश,सुनील चौधरी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, कार्ययोजना एवं मूल्यांकन, अदिति शर्मा, निदेशक, नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान, लखनऊ के साथ वन विभाग एवं प्राणी उद्यान के अधिकारी  व कर्मचारी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा सारस प्रेक्षागृह के सामने लगाये गये स्टॉलों को अवलोकन किया गया। इसके पश्चात निदेशक, प्राणी उद्यान द्वारा मुख्य अतिथि सहित सभी गणमान्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। विश्व वन्यजीव दिवस-2024 के अवसर पर प्राणि उद्यान की निदेशिका अदिति शर्मा ने सभी अतिथियों को स्वागत करते हुए विश्व वन्यजीव दिवस से सम्बन्धित संक्षिप्त विवरण देते हुए शुभकामनायें दी।

मुख्य अतिथि डा० अरूण कुमार, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, उत्तर प्रदेश ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज का दिन हमें धरती पर मौजूद अद्भुत वन्य जीवों के महत्व को याद दिलाता है। आज हम सभी मिलकर विश्व वन्य दिवस का जश्न मना रहे हैं। यह दिन हमें याद दिलाता है कि हम सभी इस पृथ्वी के सहयोगी हैं और इसका हमारे वन्य जीवों के साथ एक संवाद और समर्थन निभाने का दायित्व है। आज, हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम सभी मिलकर वन्य जीवों के लिए एक सुरक्षित और स्थिर भविष्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button