उत्तर प्रदेशलखनऊ

मौसम अलर्टः यूपी में आज भी बारिश के आसार; लखनऊ में घना कोहरा, बिजनौर-मेरठ सबसे ठंडे

लखनऊः उत्तर प्रदेश में सर्द मौसम के तेवर अब बढ़ने लगे हैं. मंगलवार को राजधानी लखनऊ में जहां हल्का कोहरा छाया तो वहीं बुधवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा. वहीं आसमान पर बादल भी छाए रहे. वहीं, अगर सबसे सर्द जिलों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश का बिजनौर और मेरठ जिला सबसे ठंडा रहा. यहां पर न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. वहीं, सबसे अधिक अधिकतम तापमान गोरखपुर में 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राजधानी लखनऊ में सुबह कोहरा छाया रहेगा. दिन में आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

इन जिलों में आज बारिश की संभावना
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, इलाहाबाद, मिर्जापुर, जौनपुर, वाराणसी, सोनभद्र, चंदौली, गाज़ीपुर के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

प्रमुख शहरों के तापमान

कानपुरः कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है वही अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है.

गोरखपुरः गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वही अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

वाराणसीः वाराणसी में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक है वही अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया क्योंकि सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है.

प्रयागराजः प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक है वही अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है.

मेरठः मेरठ में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है वही अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है.

आगराः आगरा में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है वहीं अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है.

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के आइसोलेटेड स्थान पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम सूखा रहेगा. 7 दिसंबर को भी उत्तर प्रदेश से कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश तथा कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. 8 से लेकर 11 दिसंबर से मौसम शुष्क रहेगा बारिश की संभावना नहीं है. वहीं कुछ स्थानों पर गहरा कोहरा छाए रहने की संभावना है. अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 2 से लेकर 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button