उत्तर प्रदेशलखनऊ

रुकने को कहा तो ट्रैफिक सिपाही को कार की बोनट पर लटकाकर एक किमी तक घुमाया, कूदकर बचाई जान

लखनऊ : राजधानी के गोसाईगंज में मंगलवार को चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार कार सवार ने ट्रैफिक सिपाही को टक्कर मार दी. टक्कर से वह उछलकर कार के बोनट पर आ गिरे. इसके बाद आरोपित ने कार की रफ्तार और बढ़ा दी. एक किमी तक वह सिपाही को बोनट पर टांगकर कार दौड़ाता रहा. 10 मिनट तक वह जान बचाने के लिए मिन्नतें करते रहे. सिपाही को कार के बोनट पर लटका देख लोग अचंभित हो गए. रेलवे क्राॅसिंग के पास चालक ने कार धीमे की तो बोनट से कूदकर उन्होंने अपनी जान बचाई. इतने में राहगीरों ने कार सवार को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी.

रुकने का किया इशारा तो बढ़ा दी स्पीड : जानकारी के मुताबिक, गोसाईगंज कस्बा तिराहे पर मंगलवार को अयोध्या के पटरंगा निवासी ट्रैफिक सिपाही योगेश कुमार ड्यूटी पर थे. सिपाही योगेश मंगलवार शाम करीब चार बजे स्कूल की छुट्टी होने पर जाम छुड़वा रहे थे. इस बीच मोहनलालगंज की तरफ से एक तेज रफ्तार कार आती नजर आई. उन्होंने कार को रुकने का इशारा किया तो उसने स्पीड और बढ़ा दी. टक्कर से सिपाही योगेश उछलकर बोनट पर आ गए. इसके बाद भी आरोपित ने कार नहीं रोकी. किसी तरह वह बोनट पकड़कर लटके रहे. करीब एक किमी कार दौड़ाने के बाद चालक ने अनूपगंज रेलवे क्राॅसिंग के पास रफ्तार धीमे की तो जान बचाने के लिए वह कार से कूद गए. राहगीरों ने दौड़ाकर कार सवार को पकड़ लिया.

बालू- मौरंग की सप्लाई करता है आरोपी : गोसाईगंज अतिरिक्त प्रभारी इंस्पेक्टर महेन्द्र शुक्ला ने बताया कि आरोपित कार सवार की पहचान वृन्दावन कॉलोनी सेक्टर पांच निवासी अनिल कुमार सिंह के रूप में हुई है. वह बालू- मौरंग की सप्लाई करता है. घटना के समय कार चालक नशे में था. सिपाही योगेश की तहरीर पर आरोपित अनिल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. सिपाही योगेश को मामूली चोटें आई हैं.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button