उत्तर प्रदेशगोरखपुर

गोरखपुर: मंगला मुखी द्वारा किया गया महिलाओं का सम्मान

गोरखपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में अपना अहम योगदान देने वाली महिलाओ सशक्तिकरण बनाने के लिए मंगलामुखी जनकल्याण उत्थान संस्थान द्वारा सम्मानित किया गया। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस साप्ताहिक समारोह 8 मार्च से 15 मार्च तक चलने वाले कार्यक्रम में विजय चौक स्थित एक होटल परिसर में मंगलामुखी किन्नर जनकल्याण उत्थान संस्थान की ओर से गोरखपुर व आसपास के क्षेत्रों की विभिन्न सामाजिक कार्यकत्रियों, चिकित्सकों, समाजसेवियों, गृहणियों, कलाकारों को सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि श्रीमती डा. कंचन लता पाण्डेय, पूर्व निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें उ0प्र0, अति विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुधा मोदी समाजसेविका, विशिष्ट अतिथि पूर्वांचल की चर्चित वरिष्ठ चिकित्सक डा. मिनाक्षी गुप्ता, वरिष्ठ चिकित्सक डा. रश्मि सिंह सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन शांति भवानी वुमेन टै्रफेकिंग काउंसलर द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंगलामुखी किन्नर जनकल्याण उत्थान संस्थान, गोरखपुर की अध्यक्ष बरखा अम्मा किन्नर (शिष्या पूर्व महापौर आशा देवी) व सचिव किरन दीदी किन्नर द्वारा किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि का स्वागत एवं सम्मान द्वारा माल्यार्पण करते हुए किया गया। अति विशिष्ट अतिथि का स्वागत एवं सम्मान पुष्पगुच्छ देकर किया गया। विशिष्ट अतिथि डा मीनाक्षी गुप्ता व डा0 रश्मि सिंह का स्वागत एवं सम्मान नृत्य कलाकार मिस मुस्कान गुप्ता द्वारा पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण करके किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बैडमिंटन खिलाड़ी अर्चना यादव सुमन श्रीवास्तव, मनीषा चतुर्वेदी, सत्यभामा, बीना गौड़, शीला अग्रहरि, युवा नृत्य कलाकार मिस मुस्कान गुप्ता, लीला श्रीवास्तव, अर्चना सिंह महिला मोर्चा भाजपा, अमिता गुप्ता, अवधेश जायसवाल, सामाजिक कार्यकर्ता रजनी राय, भारतेन्दु यादव, रेनू सिंह, अरविन्द भाई, मीडियाकर्मी दलजीत कौर, आटोचालक संगीता चौधरी, स्वर सागर संस्थान की सुनिशा श्रीवास्तव, प्ले-वे बचपन स्कूल की संचालक अर्चना पाण्डेय, सामाजिक कार्यकर्ता निशि अग्रवाल, सामाजिक कार्यकत्री व रूद्राक्षी गर्ल्स हास्टल, धर्मशाला बाजार की संचालिका बृजबाला कश्यप सामाजिक कार्यकर्ता मीना कुमार व प्रियन्का दूबे सहित अनेकों लोगों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को अपने सम्बोधन में डा कंचन लता पाण्डेय, श्रीमती सुधा मोदी, डा मिनाक्षी गुप्ता व डा0 रश्मि सिंह द्वारा सभी महिलाओं को अपनी शक्ति की पहचान करते हुए परिवार, देश व समाज के लिए दृढसंकल्पित होकर काम करने की बात कही। गणमान्य लोगों ने कहा कि आज इक्कीसवीं सदी में महिलाएं किसी भी स्थिति में पुरूषों से कम नहीं हैं। महिलाएं अंतरिक्ष तक में जाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं। सभी क्षेत्रों में महिलाओं की स्थिति मजबूत हुई है।

गणमान्य लोगां ने कहा कि नारी शक्ति से ही सृष्टि की संरचना हुई है और बिना इसके सृष्टि का संचालन संभव नहीं है। सभी ने एक स्वर में कहा कि आज परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने नव युवतियों को आह्वान करते हुए कहा कि बेटियां दो परिवारों का हिस्सा होती हैं और उन्हें दोनों ही परिवारों के बीच सामन्जस्य बनाने की बहुत बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हिम्मत जुटाते हुए अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करना चाहिए। छोटी-छोटी बातों को नजर अंदाज करके ही हम एक सफल गृहणी, सामाजिक कार्यकर्ता बन सकते हैं।कार्यक्रम का समापन सरस्वती बंदना से किया गया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button