उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ मेट्रो स्टेशन पर युवा खिलाड़ियों ने एलएसजी क्रिकेटरों के साथ बिताए यादगार पल

लखनऊ । यूपी मेट्रो रेल कार्पोरेशन की ओर से लखनऊ मेट्रो ने शुक्रवार को के.डी सिंह स्टेडियम के युवा क्रिकेटरों को मंच प्रदान किया । हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर युवा खिलाडियों को : LSG खिलाड़ियों से बात करने-मिलने मौका मिला। मेट्रो के फोटो प्रतियोगिता विजेताओं को LSG खिलाड़ियों ने LSG आधिकारिक टी-शर्ट से किया पुरस्कृत किया। हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर युवा खिलाड़ियों ने एलएसजी क्रिकेटरों के साथ यादगार पल बिताए। खिलाड़ियों ने क्रिकेटरों के ऑटोग्राफ लेकर उन्हें सुरक्षित रख लिया।

लखनऊ मेट्रो के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने बताया कि हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर एलएसजी खिलाड़ी अमित मिश्रा, यश ठाकुर, प्रेरक मांकड़ व एलएसजी के डिप्टी सीईओ सत्यम त्रिवेदी का सभी ने स्वागत किया। केडी सिंह स्टेडियम से करीब 30 युवा क्रिकेट खिलाड़ियों ने मेट्रो स्टेशन पर एलएसजी खिलाड़ियों से मिलकर क्रिकेट और उनसे जुड़े सवालों को जानकर अपनी जिज्ञासा शांत की। एलएसजी टीम के खिलाड़ियों ने इस दौरान एक टीशर्ट पर अपने हस्ताक्षर संदेश में लिखा की लखनऊ शहर के लिए मेट्रो एक’ सुगम और बेहतरीन परिवहन प्रणाली सेवा है ।

सुशील ने बताया कि लखनऊ मेट्रो ने एलएसजी के साथ मिलकर कुछ दिनों पहले फोटो प्रतियोगिता की शुरूआत की थी। फोटो प्रतियोगिता में सैकड़ों क्रिकेट प्रेमियों ने अपनी फोटो हजरतगंज एवं चारबाग मेट्रो स्टेशन पर लगी मेट्रो एलएसजी स्टेंडी के साथ खींचकर लखनऊ मेट्रो को भेजी। लखनऊ मेट्रो ने पांच सबसे अच्छी फोटो चुनकर विजेताओं को मेट्रो स्टेशन बुलाया, जहां उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स खिलाड़ियों ने एलएसजी आधिकारिक टीशर्ट से पुरस्कृत किया। विजेता शौर्य कुमार, ईशा रावत, पर्वेद्र, आशुतोष मिश्रा और विवेक मौर्य ने क्रिकेटर अमित मिश्रा, प्रेरक मांकड़ और यश ठाकुर से एलएसजी टीशर्ट प्राप्त की।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button