उत्तर प्रदेशप्रयागराज

ज्वाइन आरएसएस के माध्यम से बड़ी संख्या में संघ से जुड़ रहे युवा: सुनील आम्बेकर

  • संघ की बैठक में कुटुम्ब प्रबोधन और पर्यावरण के कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

प्रयागराज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में ज्वाइन आर एस एस (ऑनलाइन वेबसाइट) के माध्यम से बड़ी संख्या में युवा जुड़ रहे हैं। इन युवाओं को संघ के प्रत्यक्ष कार्य से जुड़ने के लिए कार्यकारी मंडल की बैठक में चर्चा हुई। यह जानकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आम्बेकर ने मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल की बैठक में मंगलवार को सेवा कार्य तथा विभिन्न गतिविधियों जैसे परिवार प्रबोधन एवं पर्यावरण संबंधी कार्यों पर विस्तृत चर्चा हुई। इसके अलावा संघ कार्यविस्तार पर भी चर्चा हुई। संघ ने 2024 तक सभी मंडलों और एक लाख स्थानों तक कार्य पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इस निमित्त कार्य योजना भी तैयार की गई। आने वाले समय में सभी मंडलों को कार्य युक्त कर संघ की शाखाओं को विस्तार दिया जाएगा।

इस वर्ष देशभर में लगे संघ शिक्षा वर्ग की भी समीक्षा की गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकारी मंडल की बैठक में कुछ विशेष कार्यक्रम के वृत्त रखे गये जिसमें सरसंघचालक मोहन भागवत की की मेघालय यात्रा और दिल्ली में विभिन्न सामाजिक कार्य से जुड़ी संस्थाओं के कार्यक्रम सुयश में भाग लेने की चर्चा की गई। सरसंघचालक मोहन भागवत का सितंबर 2022 में मेघालय में प्रवास था।

इस दौरान सरसंघचालक का खासी, जयंतिया व गारो लोगों द्वारा पारंपरिक स्वागत किया गया। सरसंघचालक ने सेंग खासी समुदाय के पारंपरिक धार्मिक पूजा स्थल का भी दर्शन किया था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल की यह बैठक जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर यमुनापार में गौहनिया स्थित वात्सल्य विद्यालय परिसर में आयोजित हो रही है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button