उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में इंस्पेक्टर सहित 6 पुलिस कर्मियों के खिलाफ लूटपाट और मारपीट का मुकदमा दर्ज

लखनऊ। राजधानी पुलिस के एक इंस्पेक्टर सहित 6 पुलिस कर्मियों पर मारपीट व लूटपाट का मामला दर्ज किया गया है। इसमें कृष्णानगर थाने के तत्कालीन अतिरिक्त इंस्पेक्टर सुनील कुमार एसीपी के पेशकार कौशलेन्द्र प्रताप सिंह और इलाके के सुनील कुमार दुबे, राम मिलन सिंह चौहान, वैभव दुबे व उर्मिला सिंह चौहान का नाम शामिल है।

सुभाष नगर निवासी अधिवक्ता लाखन सिंह ने मारपीट व लूटपाट का आरोप लगाते हुए न्यायालय की शरण ली थी उसके बाद ये एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज करवाने वाले सुभाष नगर निवासी पेश से अधिवक्ता बताये जाते हैं।  इंस्पेक्टर कृष्णानगर जितेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि अधिवक्ता लाखन सिंह को रेप के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया था। लाखन सिंह जब जेल से छूटा तो संबंधित पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्यायालय की शरण लेकर मुकदमा दर्ज कराया है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

ये है पुलिस टीम पर आरोप

अधिवक्ता लाखन सिंह का आरोप है कि एक केस के संबंध में कृष्णानगर थाना गए थे। जहां थानेदार के न होने पर अतिरिक्त इंस्पेक्टर सुनील कुमार आजाद ने अगले दिन आने की बात कही थी। इसके चलते सात मार्च 2023 को थाने गया था। थाने के बाहर की अतिरिक्त इंस्पेक्टर सुनील कुमार आजाद, एसीपी के पेशकार कौशलेन्द्र प्रताप सिंह और इलाके के सुनील कुमार दुबे, राम मिलन सिंह चौहान, वैभव दुबे व उर्मिला सिंह चौहान ने रोक लिया। कारण पूछने पर सुनील दुबे ने गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच उनके साथ मारपीट गई और पैसे और अंगूठी भी छीन ली गई है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button