टेक
Car Key In Foil: एल्युमिनियम फॉइल में चाबी लपेटने की वजह क्या है?


आजकल कई लोग अपनी कार की चाबी को एल्युमिनियम फॉइल में लपेटते नजर आ रहे हैं, और इसके पीछे एक खास सुरक्षा कारण है। आधुनिक कारों में इस्तेमाल होने वाला कीलेस एंट्री सिस्टम सुविधा तो देता है, लेकिन इसके साथ चोरी का एक नया तरीका भी सामने आया है, जिसे “रिले अटैक” कहा जाता है।
इस तकनीक में चोर कार की चाबी के सिग्नल को स्कैन करके उसे दूर से ही कैच कर लेते हैं और बिना चाबी के वाहन खोल सकते हैं। इसी से बचाव के लिए लोग चाबी को एल्युमिनियम फॉइल में लपेट रहे हैं, क्योंकि यह सिग्नल को ब्लॉक कर देता है और चाबी का डेटा बाहर नहीं जा पाता।
Keyless entry system वाली कारों में यह समस्या ज्यादा देखी जाती है। इसलिए विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि या तो चाबी को RFID-प्रोटेक्शन पाउच में रखा जाए या फिर सुरक्षित स्थान पर रखा जाए, ताकि वाहन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।