लाइफस्टाइलवायरल न्यूज
कागज की गुड़िया से ग्लोबल आइकन तक: बार्बी डॉल के सफर की अनसुनी कहानी

बार्बी डॉल सिर्फ एक खिलौना नहीं, बल्कि पॉप कल्चर का ऐसा चेहरा है जिसने पीढ़ियों की कल्पनाओं, सपनों और फैशन की परिभाषा को बदल दिया। आज यह दुनिया की सबसे पहचान वाली गुड़ियों में गिनी जाती है, लेकिन इसकी शुरुआत बेहद दिलचस्प रही। बार्बी का जन्म 1959 में अमेरिकी कंपनी मैटल (Mattel) ने किया था। इसकी क्रिएटर रूथ हैंडलर थीं, जिन्होंने अपनी बेटी को कागज की गुड़ियों के साथ खेलते हुए देखा। उन्होंने महसूस किया कि बाजार में ऐसी गुड़िया की कमी है जो बच्चियों को बड़े होकर क्या बनना है, यह कल्पना करने का मौका दे। बस यहीं से एक आइडिया ने आकार लिया और बार्बी दुनिया के सामने आई।



