उत्तर प्रदेशलखनऊ

कार्यवाहक डीजीपी विजय कुमार के पास अब डीजी विजिलेंस की स्थाई जिम्मेदारी

लखनऊ : बुधवार को योगी सरकार ने कार्यवाहक डीजीपी विजय कुमार से सीबीसीआईडी का चार्ज लेकर आईपीएस आनंद कुमार को सौंप दिया. विभाग का चार्ज हटने के बाद विजय कुमार के पास एक भी स्थाई चार्ज नहीं बचा था. ऐसे में देर शाम सरकार ने विजय कुमार को विजिलेंस का डीजी बनाया है. अब तक डीएस चौहान के रिटायर होने के बाद से ही विजय कुमार के पास विजलेंस का अतिरिक्त चार्ज था.

डीजी आनंद कुमार को सौंपी नई जिम्मेदारी : इसके अलावा बुधवार सुबह उत्तर प्रदेश की राजधानी समेत पूरे राज्य में धरने पर बैठी ‘डायल 112’ की महिलाकर्मियों के मामले को लेकर बड़ी कार्रवाई हुई थी. सीएम योगी आदित्यनाथ की नाराजगी के बाद एडीजी ‘डायल 112’ को हटा दिया गया था. उन्हें मुख्यालय से अटैच किया गया था. इसके अलावा डीजी आनंद कुमार और डीजी नीरा रावत का भी तबादला कर नई जिम्मेदारी सौंपी गई थी. बीते दो दिनों से यूपी 112 में आउटसोर्सिंग पर कार्यरत महिलाकर्मियों धरने पर बैठी रहीं. बावजूद इसके यूपी 112 अब तक इस मामले को सुलझा नहीं सकी है. यहां तक यूपी 112 ने इस पूरे मामले का ठीकरा सेवा प्रदाता प्राइवेट कंपनी पर फोड़ किनारा कर लिया था. ऐसे में यूपी 112 के अधिकारियों के इस रवैए से सीएम योगी आदित्यनाथ नाराज हुए हैं. नतीजन यूपी 112 के एडीजी अशोक कुमार सिंह को हटाते हुए उन्हें मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है.

नीरा रावत को एडीजी यूपी 112 बनाया गया : अशोक कुमार को हटाकर 1992 बैच की आईपीएस अफसर नीरा रावत को एडीजी यूपी 112 बनाया गया है. इससे पहले वह एडीजी प्रशासन थीं. इसके अलावा काफी समय से साइड लाइन चल रहे वर्ष 1988 बैच के आईपीएस अफसर आनंद कुमार को डीजी सीबीसीआईडी बनाया गया है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button