देश

पुणे की मस्जिद में नाबालिग बच्चे का शरीरिक शोषण, मामला दर्ज, आरोपी फरार

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे की एक मस्जिद में नमाज पढ़ने आए एक नाबालिग लड़के के साथ शारीरिक शोषण किए जाने का मामला सामने आया है. आरोपी का नाम मुहम्मद यूसुफ बताया गया है. घटना 10 नवंबर को पुणे को कोंढवा की बताई गई है. मामले में पीड़िता के मामा ने कोंढवा थाने में शिकायत दर्ज कराई है. फिलहाल आरोपी फरार है.

इस संबंध में पुलिस ने मुहम्मद यूसुफ के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस सिलसिले में 15 नवंबर को शिकायत दर्ज कराई गई थी. पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता की ममेरी बहन कोंढवा के चेतन गार्डन में रहती है. जब वह अपनी मौसी से मिलने गई तो वहां उसने अपने नाबालिग भतीजे से पूछा कि तुम पिछले कुछ दिनों से नमाज क्यों नहीं पढ़ रहे हो.

इस पर पीड़ित बच्चे ने बताया कि वह 10 नवंबर को मैं और मेरा दोस्त कोंढवा के उस्मानिया मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे. नमाज के बाद जब सभी लोग चले गए तो जो लोग नमाज कर रहे थे, उन्होंने कहा कि मैं तुम्हें सिखाऊंगा कि नमाज कैसे की जाती है. इसी दौरान आरोपी वहां आया और नाबालिग पीड़ित बच्चे को अपने दोस्त के साथ मस्जिद के एक कमरे में ले गया जहां वह रह रहा था. वहां उन्होंने नमाज पढ़ने के बारे में कुछ जानकारी दी और इसके बाद उसने पीड़ित के दोस्त को जाने के लिए कहा. इसके बाद आरोपी ने पीड़ित का यौन उत्पीड़न किया.

हालांकि बच्चे ने घर आकर पूरी घटना बताई, लेकिन परिवार के लोगों ने बदनामी के डर से इसके बारे में किसी को नहीं बताया. वहीं घटना की जानकारी जब पीड़ित के मामा को हुई तो उन्होंने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी. पुलिस सूत्रों ने जानकारी दी है कि मामा की शिकायत के बाद कोंढवा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश जारी है.​

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button