उत्तर प्रदेशलखनऊ

दिव्यांग बच्चों की ‘हौसला’ प्रतियोगिता का समापन, मंत्री नरेंद्र कश्यप ने विजेताओं को किया सम्मानित

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में स्पेशल बच्चों के लिए हो रहे ‘हौसला’ राज्य स्तरीय स्पेशल गेम्स का शनिवार को उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री नरेंद्र कश्यप ने समापन किया। समापन से पहले विजेता दिव्यांग बच्चों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में राज्य भर से करीब 450 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। वहीं इस दौरान ऐथलेटिक्स, रोलर स्केटिंग, बोची, पावरलिफ्टिंग जैसी प्रतियोगिताएं कराई गईं।

बता दें कि दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में स्पेशल ओलिंपिक लॉस एंजिल्स के सॉफ्ट बाल खिलाड़ी पल्लव मेहरोत्रा, ऐथलीट पूजा शंकर, इच्छा पटेल, हामिद अली मोहम्मद, एजाज जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड विजेता भी मौजूद रहे। वहीं इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल, क्राइस्ट चर्च, चेतना, स्टडी हॉल दोस्ती, सीमा सेवा, आशा आवा, रेनवो, बचपन डे केयर, सक्षम, समृद्धि, आई सपोर्ट फाउंडेशन, नवदीप, शुभ लक्ष्य, समेत कई टीमों ने हिस्सा लिया।प्रतियोगिता के खेल शॉटपुट में तृप्ति मौर्या ने गोल्ड मेडल जीता और रोलर स्केटिंग में अर्श मिश्रा ने गोल्ड मेडल जीता। साथ ही बोची के ग्रुप 1 में चेतना और ग्रुप 2 में नवदीप ने खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा 100 मीटर रोड रेस के ग्रुप 1 में शिवांश कुमार ने स्वर्ण जीता और ग्रुप 2 में यश जैन ने स्वर्ण जीता।

समापन समारोह के दौरान पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार दिव्यांगजनों के लिए जहां शिक्षा के क्षेत्र में सशक्त बनाने का प्रयास कर रही है, वहीं खेल के क्षेत्र में भी दिव्यांगजनों के लिए अनेक प्रयास किए गए हैं। हमारा प्रयास है कि जिस प्रकार से और खेलों में प्रतिभा दिखाने वाले राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की सरकार पुरस्कार देती है। साथ ही प्रदेश सरकार की ओर से ऐसे दिव्यांगजन बच्चों को भी आर्थिक रूप से सशक्त करने की नीति बनाने में विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के भौतिक विकास के लिए, रोजगार से जोड़ने के लिए योगी सरकार के नेतृत्व में हमारी सरकार निरंतर आगे बढ़ेगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button