उत्तर प्रदेशबरेली

कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना के क्लासमेट के साथ लाखों की ठगी, 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

बरेली: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना के क्लासमेट से राइस मिल में पार्टनर बनने के नाम पर धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. यहां कैबिनेट मंत्री के मित्र की शिकायत पर बरेली के हाफिजगंज थाने में मंगलवार को 6 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है.

शाहजहांपुर के रहने वाले 71 वर्षीय योगराज बत्रा ने बरेली पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया है कि वह उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना के क्लासमेट रहे हैं और उनके साथ एक राइस मिल में पार्टनर बनने के नाम पर लगभग 5,00,000 रुपये की ठगी कर ली गई और काफी दिनों बाद जब उन्होंने पैसे मांगे तो उनके साथ गाली क्रॉस कर जान से मारने की धमकी दी गई.

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना को अपना क्लासमेट बताने वाले 71 वर्षीय योगराज बत्रा ने आरोप लगाया है कि बरेली के रहने वाले रजा ने अपनी मीठी-मीठी बातों में फंस कर जुलाई 2022 में एक राइस मिल में पार्टनर बनने का झांसा देकर तीन चैक ढाई ढाई लाख के ले लिए और उसके बाद एक रज़ा की महिला साथी मनप्रीत कौर ने भी उन्हें अपनी बातों में फंसा कर जनवरी 2023 में 132000 का चेक दिलवा दिया. इसके अलावा बैंक से लोन करने के बदले 50,000 रुपये नगद लिए गए इस तरह से कल 4,82,000 रुपये की रज़ा और उसके साथियों ने मिलकर उनके साथ ठगी कर ली.

काफी लंबे समय बीतने के बाद जब राइस मिल नहीं बननी शरू हुई और ठगी का एहसास होने पर जब उन्होंने अपने पैसे मांगे तो आरोप है कि गंदी गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई. ठगी का एहसास होने के बाद 71 वर्षीय योगराज बत्रा ने बरेली पुलिस से लिखित शिकायत की और उनकी शिकायत के आधार पर बरेली के हाफिजगंज थाने में रजा, इरशाद, ताहिर खान, इरशाद का भतीजा, सुनील गुप्ता और मनप्रीत कौर के खिलाफ मंगलवार को गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

हाफिजगंज थाने की प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि शाहजहांपुर के रहने वाले एक व्यक्ति की तहरीर पर एक महिला सहित 6 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 ,406, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है मुकदमा दर्ज करने वाले ने राइस मिल में पार्टनर बनने के नाम पर षडयंत्रज कर पैसे ठगने का आरोप लगाया है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button