देशपंजाब

कांग्रेस में अंतर्कलह! पंजाब के प्रभारी ने सिद्धू को दी अनुशासन में रहने की नसीहत

कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटी हुई है। पार्टी I.N.D.I.A गठबंधन में अपने सहयोगी दलों के साथ लगातार समन्वय बनाने की कोशिश में है। हालांकि, इस बीच कांग्रेस के भीतर ही अंतर्कलह शुरू हो गया है। पार्टी नेताओं के बीच बात इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि पंजाब कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव ने अपने ही नेता नवजोत सिंह सिद्धू को अनुशासन में रहने की सख्त नसीहत दे दी है। आइए जानते हैं कि क्या है ये पूरा मामला।

अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं 

पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव के साथ हुई बैठक में नवजोत सिंह सिद्धू को अनुशासन में रहने की सख्त नसीहत दी गई है। पंजाब कांग्रेस में जारी अंतर्कलह को लेकर यादव ने सिद्धू से दो टूक कह दिया है कि अनुशासनहीनता की अब कांग्रेस में जगह नहीं है। उन्होंने सिद्धु से कहा है कि कांग्रेस पार्टी अब अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं कर सकती।

पार्टी को देनी होगी रैलियों की जानकारी

पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा है कि सिद्धु ने अपनी रैली के जो भी कार्यक्रम बनाएं वो पंजाब कांग्रेस के प्रदेश संगठन की जानकारी में हो और उनके साथ मिलकर ही बड़े स्तर पर इन कार्यक्रमों को किया जाए। इसके साथ ही सिद्धू को पार्टी में अनुशासन में रहने और पार्टी संगठन से जुड़े सीनियर नेताओं से प्रोटोकॉल के हिसाब से पेश आने को कहा गया है।

बेवजह बयानबाजी बंद करने की सलाह

प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने नवजोत सिंह सिद्धू को बेवजह की बयानबाजी ना करने और अपने कार्यक्रमों की जानकारी पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और संगठन के अन्य पदाधिकारियों को वक्त रहते देने को कहा है। उन्होंने कहा है कि सिद्धु द्वारा पंजाब कांग्रेस के अपने ही विरोधियों को लेकर दिए जा रहे बयानों के बारे में कांग्रेस आलाकमान को जानकारी होने की बात भी कही है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button