उत्तर प्रदेशलखनऊ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- मुझे लखनऊ का ख्याल है, शहर को नंबर वन बनाने की कर रहा कोशिश

लखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को एक कार्यक्रम में कहा कि मुझे हमेशा लखनऊ का ख्याल रहता है और हमेशा यहां आकर मैं लोगों से संपर्क करता हूं. हमारे प्रोजेक्ट अच्छी दिशा में चल रहे हैं. लखनऊ को नंबर वन सिटी बनाने के लिए प्रयासरत हूं. इसके अलावा यहां भी देख रहा हूं कि आने वाले समय में विकास के लिए और क्या संभावनाएं हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सीतापुर रोड स्थित मान लान और लवकुश नगर चौराहे इंदिरा नगर में आयोजित कार्यक्रमों में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को पात्रता के अनुसार प्रमाण पत्र, आवास की चाभी, टूल किट, आयुष्मान योजना कार्ड और विभिन्न योजनाओं में स्वीकृत ऋण की चेक का वितरण किया.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत संकल्प यात्रा केवल लखनऊ महानगर में ही नहीं सारे देश में चल रही है. आजाद भारत के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब कोई सरकार जनता के दरवाजों पर जाकर सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की कोशिश कर रही है. यह पहली बार आजाद भारत के इतिहास में हुआ है. इसका श्रेय यदि किसी को दिया जाना चाहिए तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को. उन्होंने कहा कि एक भी ऐसा परिवार नहीं होगा, जिसको कोई न कोई सरकारी योजना का लाभ न मिला हो. कई लोग छूट तो नहीं गए हैं, इसकी भी चिंता प्रधानमंत्री जी को बराबर सताती रहती है. कैबिनेट की बैठक में भी वह निरंतर कहते हैं कि अपने संसदीय क्षेत्र में जाकर देखिए कोई भी परिवार छूटना नहीं चाहिए. जिसको जो लाभ मिलने की जरूरत है और उसके योग्य है, उनको उसका लाभ अवश्य मिलना चाहिए.

भीड़ में एक शख्स ने देश की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए रक्षा मंत्री का धन्यवाद दिया. इस पर उन्होंने कहा कि यदि देश और देशवासी मजबूत रहेंगे तो दुनिया का कोई भी देश भारत की ओर आंख उठाकर देखने की जरूरत नहीं करेगा. यहां लखनऊ में आता हूं तो मैं काम देखने के लिए और क्या काम शेष बचा है, इसका जायजा लेने के लिए आता हूं. यहां के लोगों से मिलने के लिए आता हूं.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button