उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ विश्वविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, 4 लाख सालाना पैकेज की मिलेगी नौकरी, ऐसे करें आवेदन

लखनऊ: लखनऊ विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की ओर से आने वाले दिनों में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा. यह कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव विप्रो और कैपजेमिनी कंपनी की ओर से हो रहा है. जिसमें दोनों कंपनियों की तरफ से विभिन्न पदों के लिए छात्रों का चयन कर उन्हें नौकरी दी जाएगी. इसमें शामिल होने के लिए छात्रों को 18 जनवरी तक आवेदन करना होगा.

3.08 लाख प्रति वर्ष का पैकेज मिलेगा: विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय के प्लेसमेंट ऑफिसर डॉक्टर हिमांशु पांडे ने बताया कि विप्रो एचआर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कस्टमर सर्विस रिप्रेजेंटेटिव पद के लिए 308000 प्रति वर्ष पैकेज ऑफर किया जा रहा है. इस पद पर नौकरी के लिए विश्वविद्यालय में पढ़ रहे बीबीए, बीसीए, बीकॉम, बीएमएस और बीजेएमसी के छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं. इस कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में गणित ऑनर्स, सांख्यिकी ऑनर्स, अर्थशास्त्र ऑनर्स, बी.एससी.-कंप्यूटर साइंस और बीएससी -आईटी कोर्स के छात्र आवेंदन नहीं कर सकेंगे. जिन छात्रों को इस प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होना है वह विश्वविद्यालय की ओर से जारी लिंक https://forms.gle/oMyNoc3mL4A9LytW6 पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

विप्रो के लिये रिक्रूटमेंट ड्राइव 30 और 31 जनवरी को आयोजित की जाएगी. डॉ हिमांशु पांडे ने बताया कि इसके अलावा कैपजेमिनी कंपनी में कांटेक्ट सपोर्ट ग्रुप, कैपजेमिनी एक्सीलर प्रोफाइल पर 3.25 लाख प्रतिवर्ष के पैकेज के लिए वर्ष 2023 में ग्रेजुएट हुई छात्राएं आवेदन कर सकती हैं. इसके लिए नीचे दिये गये लिंक https://app.joinsuperset.com/join/#/signup/student/jobprofiles/91b17d89-df0e-4608-a02f-1021314224c5 पर जाकर आवेदन कर सकती हैं.

आईटीआई अलीगंज में 25 जनवरी को स्पेशल कैंपस ड्राइव: अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक एवं प्रशिक्षण संस्थान में 25 जनवरी को चिनहट स्थित टाटा मोटर्स लिमिटेड की तरफ से महिला अभ्यर्थियों के लिए एक केंपस ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है. आईटीआई के ट्रेनिंग काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर मखाने ने बताया कि इस प्लेसमेंट ड्राइव में 12वीं मैं 40% अंकों से पास कोई भी महिला अभ्यर्थी नौकरी के लिए आवेदन कर सकती है. इसमें शामिल होने के लिए महिला अभ्यर्थियों को 25 जनवरी को सुबह 10:00 बजे अपने बायोडाटा और शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ आईटीआई अलीगंज में उपस्थित होना होगा.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button