उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी में भीषण ठंड और कोहरे का कहर, स्कूलों में छुट्टियां बढ़ीं, मेरठ सबसे ठंडा

लखनऊः राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है. सुबह वह शाम के समय घना कोहरा छाया हुआ है. इससे यातायात की रफ्तार पर असर पड़ा है. फिलहाल मौसम विज्ञान विभाग ने अभी 24 घंटे तक उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड के पडने की चेतावनी जारी की है. इसको देखते हुए राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल को बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं.

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा. राज्य में कुछ स्थानों पर घना से अत्यंत घना कोहरा छाया रहा. पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर पर शीत दिवस से अत्यंत शीत दिवस की स्थिति बनी हुई है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं पर शीत दिवस की स्थिति बनी हुई है. राज्य में कहीं-कहीं पर शीत लहर की स्थिति बनी हुई है.

मंगलवार को पिछले 24 घंटों के दौरान दिन का तापमान मे राज्य के अयोध्या मण्डल, मेरठ, आगरा में काफी कमी दर्ज हुई. प्रयागराज एवं मुरादाबाद मंडलों में काफी कमी दर्ज हुई. शेष सभी मण्डलों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ. सबसे कम न्यूनतम तापमान मेरठ में 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

घने कोहरे का अलर्ट
सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद एवं आसपास इलाकों में घना कुह्रा होने की संभावना है.

घने कोहरे का यलो अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, वाराणसी, संत रवि दास नगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, शामली, बागपत, मेरठ, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, अमरोहा, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, जालौन, हमीरपुर एवं आसपास इलाकों में कुहरा होने की संभावना है.

बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर एवं आसपास इलाकों में शीत दिन होने की संभावना है.

प्रमुख शहरों के तापमान

लखनऊः राजधानी लखनऊ में मंगलवार को सुबह-शाम के समय हल्का कोहरा छाया रहा. दिन में भी बहुत हल्की धूप निकली. दिन में ठंडी हवाएं चलने के कारण सोमवार के मुकाबले अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई. अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं, न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी लखनऊ में सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा. दिन में आसमान साफ रहेंगे हल्की धूप खिलेगी. अधिकतम तापमान 17 व न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

कानपुर नगरः कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की समान से 1 डिग्री सेल्सियस कम है. वही अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस कम है.

गोरखपुरः गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य है वही अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस कम है.

वाराणसीः वाराणसी में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है वही अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस कम है.

प्रयागराजः प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है वही अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस कम है.

मेरठः मेरठ में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस कम है वही अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस कम है.

आगराः आगरा में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है वही अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस कम है.

मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में आगामी 5 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा. बारिश की संभावना नहीं है. सुबह-शाम के समय कुछ स्थानों पर घना तो कुछ स्थानो पर मध्यम से हल्का कोहरा छाया रहेगा. कोल्ड डे की स्थिति 48 घंटे तक बनी रहेगी.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button