देश

जम्मू-कश्मीर: नौशेरा में LoC के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना का एक जवान शहीद, दो घायल

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में एलओसी पर बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना का एक जवान शहीद हो गया और दो घायल गए। घायल जवानों को अस्पताल ले जाया गया है। इस बीच सेना ने इलाके की घराबंदी कर सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह करीब 10:30 बजे 80वीं इन्फैंट्री ब्रिगेड के तहत 17वीं सिख लाइट बटालियन के एरिया ऑफ रिस्पांसिबिलिटी (AOR) में फॉरवर्ड डिफेंस लाइन (FDL) से लगभग 300 मीटर की दूरी पर हुई। जब विस्फोट हुआ तब सेना के जवान एलओसी पर नियमित निगरानी कर रहे थे।

वहीं, भारतीय सेना के पीआरओ का कहना है कि 18 जनवरी को सुबह लगभग 10ः30 बजे नौशेरा में एलओसी के पास लैंड माइन विस्फोट की घटना हुई, जिसमें सेना के दो जवान घायल हो गए। दोनों को हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट करके उधमपुर कमांड हाॅस्पिटल लाया गया। यहां डाॅक्टरों ने एक जवान को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है’।

बता दें कि गणतंत्र दिवस और अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। क्षेत्र में चाक चौबंद सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत-पाकिस्तान सीमा सहित पूरे जम्मू क्षेत्र में सुरक्षाबलों और पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button