उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

सीएम योगी ने की ‘पीएम सूर्य घर’ योजना की तारीफ, प्रधानमंत्री को बोला धन्यवाद, जनता से बोले- जल्द उठाएं फायदा

लखनऊ। सीएम योगी ने कल मंगलवार को पीएम मोदी की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जमकर तारीफ की है। सीएम योगी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि आप जल्द इस योजना का लाभ उठाएं। इसके लिए सीएम योगी ने वेबसाइट की लिंक भी जनता को समर्पित की है।

सीएम योगी ने ट्विटर पर लिखा- आमजन की खुशहाली और पर्यावरण की बेहतरी के लिए सतत समर्पित आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने ‘पीएम सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना’ आरंभ की है। ऊर्जा के क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने जा रही इस युगांतरकारी योजना के द्वारा प्रतिमाह 300 यूनिट तक की मुफ्त बिजली से 01 करोड़ घर रोशन होंगे। इस जनहितकारी योजना से लाभान्वित होने के लिए आप सभी http://pmsuryaghar.gov.in पर शीघ्र आवेदन करें।

सौर ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित तथा आमजन को बिजली बिल में राहत प्रदान करती इस लोक-कल्याणकारी योजना के लिए हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी!

आपको बता दें कि कल ही पीएम मोदी ने देश के लोगों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करने के लिए ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ की घोषणा की थी।  उन्होंने ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट में लिखा था कि ‘‘सतत विकास और लोगों की भलाई के लिए, हम पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना शुरू कर रहे हैं।’’

उन्होंने लिखा था, ‘‘75,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाली इस परियोजना का लक्ष्य हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करके 1 करोड़ घरों को रोशन करना है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगों के बैंक खातों में सीधे दी जाने वाली पर्याप्त सब्सिडी से लेकर भारी रियायती बैंक ऋण तक, केंद्र सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि लोगों पर लागत का कोई बोझ न पड़े।

उन्होंने बताया था कि ‘‘सभी हितधारकों को एक राष्ट्रीय ऑनलाइन पोर्टल के साथ समेकित किया जाएगा जो और भी सहूलियतों को बढ़ाएगा।’’ मोदी ने कहा कि जमीनी स्तर पर इस योजना को लोकप्रिय बनाने के लिए शहरी स्थानीय निकायों और पंचायतों को अपने अधिकार क्षेत्र में रूफटॉप सौर प्रणालियों (छतों पर सौर ऊर्जा) को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘साथ ही, इस योजना से लोगों के लिए अधिक आय, कम बिजली बिल और रोजगार सृजन होगा।’’ प्रधानमंत्री ने सौर ऊर्जा और सतत प्रगति को बढ़ावा देने के लिए सभी आवासीय उपभोक्ताओं, विशेषकर युवाओं से आग्रह किया कि वे ‘पीएमसूर्यघर डॉट जीओवी डॉट इन’ पर आवेदन करके पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना को मजबूत करें।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button