उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी के दौरे पर सोमवार को रहेंगे पीएम मोदी, GBC और कल्कि धाम मंदिर के शिलान्यास में करेंगे शिरकत

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को उत्तर प्रदेश के दौरे के दौरान लखनऊ में विभिन्न परियोजनाओं और संभल में कल्कि धाम मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सरकार द्वारा रविवार को जारी एक बयान के मुताबिक मोदी पूर्वाह्न करीब साढ़े 10 बजे संभल जिले में श्री कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास करेंगे। वह श्री कल्कि धाम मंदिर के मॉडल का अनावरण करने के बाद एक सभा को भी संबोधित करेंगे।

श्री कल्कि धाम का निर्माण श्री कल्कि धाम निर्माण ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है जिसके अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णम हैं। कार्यक्रम में कई संत, धार्मिक नेता और अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे। बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री अपराह्न लगभग लगभग एक बजकर 45 मिनट पर ‘यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023’ के दौरान प्राप्त निवेश प्रस्तावों के चौथे शिलान्यास समारोह में पूरे उत्तर प्रदेश में 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक की 1,4000 परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।

ये परियोजनाएं विनिर्माण, नवीकरणीय ऊर्जा, आईटी और आईटीईएस, खाद्य प्रसंस्करण, आवास और रियल एस्टेट, आतिथ्य और मनोरंजन, शिक्षा जैसे क्षेत्रों से संबंधित हैं। कार्यक्रम में लगभग 5,000 प्रतिभागी शामिल होंगे, जिनमें उल्लेखनीय उद्योगपति, शीर्ष वैश्विक और भारतीय कंपनियों के प्रतिनिधि, राजदूत और उच्चायुक्त और अन्य प्रतिष्ठित अतिथि शामिल हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button