उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी बोर्ड 2024 परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी, 8265 केंद्रों पर 22 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के शुरू होने में अब अगला एक दिन ही शेष रह गया है। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 2024 की परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ऐसे में यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 22 फरवरी 2024 से शुरू हो रही हैं। ये 10 वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 कार्य दिवसों में 9 मार्च तक चलेंगी।

इतने छात्र छात्राएं परीक्षा में होंगे शामिल 

दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए 566 राजकीय विद्यालय 3479 सवित्त और 4220 वित्त विहीन विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा में 1571184 छात्र और 1376127 छात्राओं को मिलाकर 29 लाख 47 हजार 311 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं, इंटरमीडिएट की परीक्षा में 1428323 छात्र और 1149674 छात्राओं को मिलाकर 25 लाख 77 हजार 997 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

नकल विहीन परीक्षा कराने की है पूरी तैयारी 

यूपी बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन बनाने के लिए बोर्ड की तरफ से 2.75 लाख कक्ष निरीक्षकों के लिए क्यूआर कोड और क्रमांक युक्त कंप्यूटराइज्ड परिचय रेडी किया गया है। इसके अलावा और काफी सख्त और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा एग्जाम सेंटर्स पर इंस्पेक्शन के लिए  1297 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 430 जोनल मजिस्ट्रेट, 75 राज्य स्तरीय पर्यवेक्षक और 416 सचल दलों का गठन किया गया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button