देशबड़ी खबर

बिहार : प्रधानमंत्री मोदी ने 21,400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया अनावरण

औरंगाबाद (बिहार)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को बिहार के औरंगाबाद जिले में 21,400 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का अनावरण किया। प्रधानमंत्री मोदी ने रतनवा गांव में एक आधिकारिक समारोह में परियोजनाओं का अनावरण किया।

कार्यक्रम में राज्यपाल राजेंद्र वी अर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा और कई केंद्रीय मंत्री उपस्थित थे। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रमुख और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन को छोड़ने के बाद राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने के बाद मोदी का यह पहला बिहार दौरा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुमार ने प्रधानमंत्री से कहा कि वह हमेशा राजग में रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का अनावरण किया। मोदी ने गंगा नदी पर छह लेन वाले पुल की आधारशिला भी रखी, जिसका निर्माण मौजूदा जेपी गंगा सेतु के समानांतर किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर तीन रेलवे परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं, जिनमें पाटलिपुत्र-पहलेजा लाइन का दोहरीकरण और बंधुआ एवं पैमार के बीच 26 किलोमीटर लंबी नयी लाइन शामिल है।

उन्होंने नमामि गंगे योजना के तहत 2,190 करोड़ रूपये से अधिक की 12 परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया, जिनमें पटना, सोनपुर, नौगछिया और छपरा के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट शामिल भी हैं। उन्होंने पटना में यूनिटी मॉल की आधारशिला भी रखी, जिसका निर्माण 200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया जाएगा और इससे ‘एक जिला, एक उत्पाद’ परियोजना को बढ़ावा मिलेगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button