देश

कल होगी मंत्रिपरिषद की बैठक, पीएम मोदी करेंगे अध्यक्षता

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन मार्च को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जो उनकी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान इस तरह की संभवत: अंतिम बैठक होगी। प्रधानमंत्री प्रमुख नीतिगत व शासन से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए समय-समय पर संपूर्ण मंत्रिपरिषद की बैठकें करते रहे हैं, लेकिन रविवार को होने वाली बैठक अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है।

निर्वाचन आयोग अगले कुछ दिनों में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है। बैठक यहां चाणक्यपुरी डिप्लोमैटिक एन्क्लेव में सुषमा स्वराज भवन में होगी। बैठक में सरकार के प्रदर्शन समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की जा सकती है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने अपनी विकास योजनाओं के दम पर मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने का विश्वास व्यक्त किया है।

निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव कराने के लिए विभिन्न राज्यों की तैयारियों की समीक्षा शुरू कर दी है। साल 2014 में, आयोग ने पांच मार्च को नौ चरणों वाले लोकसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा की थी और परिणाम 16 मई को घोषित किए गए थे। साल 2019 में, आयोग ने 10 मार्च को सात चरण के लोकसभा चुनावों की घोषणा की थी और परिणाम 23 मई को घोषित किए गए थे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button