उत्तर प्रदेशलखनऊ

आरोग्य स्वास्थ्य में 5202 लोगों को मिली स्वास्थ्य सुविधाएं

लखनऊ। आम नागरिकों को नजदीक स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के लिए आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगाया गया।रविवार को शहरी और ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर करीब 5202 लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मनोज अग्रवाल ने बताया कि मेले में  गर्भावस्था एवं प्रसवकालीन  सेवाएं,  पूर्ण टीकाकरण, बच्चों में डायरिया व निमोनिया के रोकथाम, बचाव और उपचार की जानकारी के साथ सुविधाएँ दी गई।

जिसमें कुपोषित बच्चों की पहचान और उनके उपचार के लिए समुचित कार्रवाई की। साथ ही मेले में परिवार कल्याण कार्यक्रमों के तहत बास्केट ऑफ च्वाइस के बारे में बताया गया और इच्छुक लाभार्थियों को परिवार नियोजन के साधन भी मुहैया कराए गए। इसके अलावा ओपीडी की सेवाओं के साथ ही फाइलेरिया, दिमागी बुखार, टीबी, मलेरिया, डेंगू, एवं कुष्ठ रोग से सम्बंधित जानकारी, आवश्यक जांच, उपचार और संदर्भन की सुविधाएँ प्रदान की गई।

इसी क्रम में स्वास्थ्य केंद्र पर राष्ट्रीय क्षय  उन्मूलन कार्यक्रम,  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित अन्य कार्यक्रमों  के स्टॉल लगाए गए। मेले में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग(आईसीडीएस)  ने भी अपना स्टाल लगाया। वहीं जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी ने बताया कि मेले में 5202 लोगों  को लाभान्वित किया गया।जिसमें  2126 पुरुष,  2305  महिलायें  और 771 बच्चे शामिल हैं और इस 129 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button