उत्तर प्रदेशलखनऊ

माह-ए-रमजान का दिखा चांद, मरकजी चांद कमेटी ने किया ऐलान… कल होगा पहला रोजा

लखनऊ। इस्लाम धर्म में रमजान महीने को बेहद खास माना गया है। मुस्लिम धर्म के पवित्र माह रमजान का आगाज हो गया है। मरकजी चांद कमेटी ने सोमवार शाम राजधानी लखनऊ में माह-ए-रमजान का चांद दिखने की तस्दीक की और चांद के नजर आते ही रमजान माह की शुरुआत हो गई। ऐसे में 12 मार्च यानी कल माह-ए-रमजान का पहला रोजा रखा जायेगा।

बता दें कि इस्लाम धर्म में माह-ए-रमजान में पवित्र माह माना गया है। इस पवित्र माह में मुस्लिम धर्म के लोग पूरे महीने रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं। माह-ए-रमजान को लेकर शिया और सुन्नी मरकजी चांद कमेटी ने आज शाम चांद देखा और मरकजी चांद कमेटी फरंगी महल के अध्यक्ष और ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कल से रमजान होने का एलान किया और सभी को रमजान के महीने की मुबारकबाद दी। वहीं चांद नजर आते ही आज रात से मस्जिदों में तरावीह की नमाज की जाएगी और रमजान माह की शुरुआत होगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button