उत्तर प्रदेशलखनऊ

UP MLC Election:312 करोड़ की मिल्कियत के मालिक सपा के गुड्डू जमाली सबसे रईस उम्मीदवार, चलते सिर्फ एक कार से, पेशे से हैं बिल्डर

लखनऊः विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा सहयोगी दलों के 10 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं जबकि समाजवादी पार्टी की तरफ से तीन उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे. नामांकन पत्र के साथ लगाए गए संपत्ति के एफिडेविट के अनुसार सभी तेरह उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा अमीर समाजवादी पार्टी के शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली हैं. पेशे से बिल्डर शाह आलम और गुड्डू जमाली के पास 312 करोड़ रुपए से अधिक की चल संपत्ति है जबकि 21.73 करोड रुपए की अचल संपत्ति उनके पास है. शाह आलम के पास सिर्फ एक कार है. उनकी पत्नी के पास 32 करोड़ रुपए से अधिक की चल संपत्ति है.

वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा अमीर प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल हैं. बेनीवाल ने अपने नामांकन पत्र में दी गई जानकारी के अनुसार उनके पास 27 करोड़ रुपए की संपत्ति बताई है. मोहित बेनीवाल के पास 8.52 करोड रुपए उनकी पत्नी के पास 2.98 करोड़ रुपए की संपत्ति है. मोहित बेनीवाल के बच्चों के पास 2.98 करोड़ रुपए और दूसरे बच्चे के पास 1.71 करोड रुपए की चल संपत्ति की जानकारी एफिडेविट में दी गई है. बेनीवाल के पास 9.26 करोड रुपए और उनकी पत्नी के पास 3.56 करोड रुपए की अचल संपत्ति की जानकारी नामांकन पत्र में दी गई है.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने अपने नामांकन पत्र में जो संपत्ति की जानकारी दी है. उसके अनुसार उनके पास 10.75 करोड़ रुपए की चल अचल संपत्ति है. इसी तरह पूर्व जल शक्ति मंत्री व भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह 2.15 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक होने की जानकारी दिया है. उन्होंने अपने एफिडेविट में बताया है कि उनके पास 2.56 करोड़ रुपए की संपत्ति की जानकारी दी है. उनके पास 98 लाख 81 हजार 582 रुपए और पत्नी के पास 36 लाख 60 हजार 670 रुपए की चल संपत्ति है। उनके बेटे के पास 25 लाख 88 हजार रुपए की चल संपत्ति है.

पूर्व परिवहन मंत्री अशोक कटारिया के पास कल 1.70 करोड़ रुपए की संपत्ति है. उनके खिलाफ राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाना में एक पॉलीटिकल एफआईआर भी दर्ज है. भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी प्रत्याशी धर्मेंद्र सिंह के पास 3.5 करोड़ रुपए और उनकी पत्नी के पास 6.36 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियां है. एफिडेविट में उन्होंने अपने खिलाफ किसी भी प्रकार के मुकदमे की जानकारी नहीं दी है. झांसी के पूर्व मेयर वह बीजेपी के एमएलसी उम्मीदवार राम तीरथ सिंघल ने एफिडेविट में अपनी संपत्ति का जो खुलासा किया है उसके अनुसार उनके पास 11.52 करोड रुपए की चल अचल संपत्ति है. उनके पास 2019 मॉडल की एक कार भी है इसी प्रकार भाजपा के प्रत्याशी प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह के पास 75 लख रुपए से अधिक की चल संपत्ति है जबकि उनके पास 7.98 करोड रुपए से अधिक की अचल संपत्ति है.

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बलराम यादव के पास 10 करोड़ रुपए से अधिक की चल अचल संपत्ति की जानकारी एफिडेविट में दी गई है. इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी है, उसके अनुसार राजधानी लखनऊ के हसनगंज थाना क्षेत्र में एक फिर भी दर्ज की गई है जिसे उन्हें पॉलिटिकल कैसे बताया है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button