देश

काउंटडाउन शुरू: कुछ घंटों के बाद चुनाव आयोग करेगा लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. चुनाव आयोग ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है. अब से कुछ घंटों बाद आयोग प्रेस कॉफ्रेंस करने वाला है. वहीं, चुनाव आयोग कुछ राज्यों के लिए विधानसभा चुनाव की तारीखों की भी घोषणा कर सकता है. बता दें, चुनाव की तारीखों की घोषणा शनिवार को दोपहर 3 बजे होने वाली एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी.

एक्स पर एक पोस्ट में ईसीआई के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘आमचुनाव 2024 और कुछ राज्य विधानसभाओं के चुनाव तारीखों की घोषणा करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस शनिवार, 16 मार्च को दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी. ईसीआई के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा.’ इससे पहले 2019 में 11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरणों में लोकसभा चुनाव हुए थे और नतीजे 23 मई को घोषित किए गए थे.

2019 के चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक (एनडीए) ने कुल 303 सीटें जीतीं, और सबसे पुरानी पार्टी को 52 सीटों पर पीछे छोड़ दिया था. इससे पहले बुधवार को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा था कि चुनाव आयोग सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव एक साथ या अलग-अलग कराने पर फैसला करेगा.

राजनीतिक दलों ने आम चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी है. बीजेपी अब तक उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी कर चुकी है. कांग्रेस ने भी चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दो सूचियां जारी की हैं. इस बीच चुनाव आयोग ने 14 मार्च को एसबीआई से प्राप्त चुनावी बांड पर डेटा अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया. फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज और मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड राजनीतिक दलों को दान देने वाले शीर्ष लोगों में से थे. वित्त अधिनियम 2017 और वित्त अधिनियम 2016 के माध्यम से विभिन्न कानूनों में किए गए संशोधनों को चुनौती देते हुए शीर्ष अदालत के समक्ष विभिन्न याचिकाएं दायर की गईं, जिसमें कहा गया कि उन्होंने राजनीतिक दलों के लिए असीमित, अनियंत्रित फंडिंग के दरवाजे खोल दिए हैं.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button