अन्य

ब्लाक अध्यक्ष आलम खां के नेतृत्व में पचपेड़वा में व्याप्त समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु गुट ने एक ज्ञापन चेयरमैन रवि वर्मा को सौंपा ।

भारतीय किसान यूनियन भानु गुट ने पचपेड़वा में व्याप्त समस्याओं को लेकर चेयरमैन को सौंपा ज्ञापन। पचपेड़वा बलरामपूर। ब्लाक अध्यक्ष आलम खां के नेतृत्व में पचपेड़वा में व्याप्त समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु गुट ने एक ज्ञापन चेयरमैन रवि वर्मा को सौंपा है। ज्ञापन के मुताबिक अधिशाषी अधिकारी / नगर अध्यक्ष, नगर पंचातय - पचपेड़वा, जनपद-बलरामपुर। महोदय, नगर पंचायत पचपेड़वा के निवासियों की समस्याऐं बिन्दुवार निम्नलिखित कृपया जनहित में निस्तारण करने का कष्ट करें । हैं। 1-वाड न0-2 में नाला व रोड निर्माण कार्य में सम्बंधित ठेकेदार के मनमानेपन व मानकविहीन कराये जा रहे कार्यों को प्राक्कलन के अनुरूप जनहित में कराया जाय। 2- वार्ड नं0-2 में निर्माणाधीन नाला को नारा तक मिलाया जाय नहीं तो उक्त नाला का पानी किसानों के खेतों में फैल जायेगा, जिससे अपूर्णनीय क्षति होगी। 3-वार्ड नं0- 2 में पम्प के पास बचे शेष जमीन पर मैरेज हाल का निर्माण कराया जाय, जिससे सम्बंधित मोहल्ले वाले अपने बेटी -बेटों की शादियां कार्यक्रम अपने ही मोहल्ले में सम्पन्न कर सके। 4-नगर के परिधि में आने वालों सेंटर/ चकमार्ग को नपाई कराकर किसानहित में कब्जामुक्त कराकर, तत्काल मिट्टी पटाई कराया जाय, किसानों को अपने-अपने खेतों में साधन / संसाधन के साथ आने-जाने में आसानी हो तथा सरकारी सम्पत्ति कब्जामुक्त हो सके। 5-जन्म प्रमण पत्र गृह कर एवं जलकर बकाया होने के कारण नहीं दिया जाता है, जो विधि के परिधि से परे है। यदि जन्म प्रमाण पत्र को गूह कर एवं जल कर से मुक्त नहीं। किया गया तो इस सम्बंध में भारतीय किसान युनियन भानु आंदोलन के लिए बाध्य होगा। क्योंकि प्रकरण अत्यंत गम्भीर एवं विधि विरूद्ध है ।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button