उत्तर प्रदेशलखनऊ

CM योगी से मिलीं अपर्णा यादव, लगाए जा रहे ये कयास

लखनऊ। अब से कुछ देर पहले भारतीय जनता पार्टी नेता अपर्णा यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। इस दौरान उनके पति प्रतीक यादव भी साथ रहे। इस मुलाकात को लेकर राजधानी में स्थित राजनीतिक पार्टियों के दफ्तरों में लोग अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। चर्चा चल रही है कि भाजपा अपर्णा यादव को लोकसभा चुनाव में टिकट दे सकती है। बताते चलें कि अपर्णा यादव सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू हैं। उन्होंने पूर्व में समाजवादी पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था। हालाँकि अपर्णा यादव पहले भी सीएम योगी आदित्यनाथ से कई बार मुलाकात कर चुकी हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद इस मुलाकात के कुछ और ही मायने निकले जा रहे हैं।

गौरतलब है कि भाजपा ने अभी तक यूपी में कई सीटों पर प्रत्याशी तय नहीं किये हैं। वहीँ जब से केंद्र सरकार की तरफ से महिला आरक्षण बिल पेश किया गया है भाजपा चुनावों में महिलाओं को भी बराबरी का मौका देने की बात कई बार दोहरा चुकी है। बात अगर अपर्णा यादव की करें तो पूर्व में उनके एनजीओ द्वारा संचालित गौसेवा केंद्र पर सीएम योगी आदित्यनाथ गए भी हैं और अपने हाथों से गायों को चारा भी खिलाया है। ऐसे में चुनावों की टाइमिंग को लेकर अपर्णा यादव की सीएम योगी से मुलाकात को अलग नजर से देखा जा रहा है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button