उत्तर प्रदेशलखनऊ

व्यापारियों को व्यवसाय करना हो रहा मुश्किल, रक्षा मंत्री से लगाई गुहार

लखनऊ। राजधानी  में व्यापार कर रहे व्यापारियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं से निजात दिलाने के लिए लखनऊ व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने विधायक पंकज सिंह से मुलाकात कर उन्हें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को संबोधित ज्ञापन सौंपा हैं। जिसमें व्यापारियों पर कागजी कार्रवाई का अतिरिक्त भार, दाल और चावल पर मंडी शुल्क, प्रवेश पर्ची, नगर निगम वा ट्रांसपोर्ट, वेंडिंग जोन,पार्किंग जैसी तमाम समस्याएं शामिल रही हैं।

लखनऊ व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने बताया कि विधायक पंकज सिंह से मुलाकात के दौरान फ्रूड सेफ्टी, मण्डी समिति एवं खाद्य प्रसंस्करण, नगर निगम आदि विभागों में हो रही दिक्कतों को विन्दुवार बताया गया और कहा कि किसी में कोई बदलाव करने की आवश्यक्ता नहीं है, केवल विभागों के साफ्टवेयर में बदलाव करने की जरूरत है। बजारों में लगने वाले जाम एवं पटरी दुकानदारों को विस्थापित कर लखनऊ को जाम मुक्त किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि हमारे सांसद राजनाथ सिंह ने लखनऊ में व्यापारियों के हित में तमाम कदम उठायें हैं जिससे व्यापारियों को सहूलियतें मिली है। समस्याओं को हल कराया जा सकता है। समस्याओं के हल हो जाने से व्यापारियों को काफी राहत मिलेगी।

इस पर विधायक पंकज सिंह ने व्यापारी प्रतिनिधि मण्डल को आश्वासन दिया कि व्यापारियों की हर समस्या को हल कराया जायेगा और आपके द्वारा सौंपा गया ज्ञापन सांसद तक पहुंचाया जायेगा। प्रतिनिधि मण्डल में मु ख्य रूप से अनिल विरमानी, राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, अमरनाथ मिश्र, अनुराग मिश्र, उमेश शर्मा, जितेन्द्र सिंह चैहान, देवेन्द्र गुप्ता आदि उपस्थिति रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button