उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में मुस्लिम धर्मगुरू ने दी धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ तहरीर, लगाया ये बड़ा आरोप

लखनऊ। अपने बयानों के जरिये सुर्ख़ियों में बने रहने वाले बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ मुस्लिम धर्मगुरु ने चौक कोतवाली में एफआईआर दर्ज करवाने के लिए तहरीर दी है। उन्होंने आचार्य पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि धीरेंद्र शास्त्री ने मंच से मौला अली के खिलाफ विवादित टिप्पणी की है, जिससे मुस्लिम धर्मावलम्बियों को ठेस पहुंची है। इसके इतर आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा है कि उनके बयान को तोड़मरोड़कर पेश किया गया।

मुस्लिम धर्म गुरु मौलाना सैफ अब्बास ने चौक थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि धीरेंद्र शास्त्री ने मौला अली के खिलाफ विवादित टिप्पणी की। उन्होंने एक मंच से उनके मौला अली के खिलाफ भड़काऊ बात करते हुए उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाई।

ये कही थी बात 
आचार्य शास्त्री ने कहा था कि कोई इंसान जिसके जिस्म में जिन्न  था, उससे मैंने पूछा की तुम्हारा क्या नाम है, उसने कहा कि अली, तो मैंने कहा कि हमारे पास बजरंग बली है, वो तुम्हारे भी बाप हैं। इसको लेकर धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि मौला अली अहिंसा और मुसलमानों के भगवान हैं, हम उनकी इज्जत करते हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button