उत्तर प्रदेशलखनऊ

UP में 5 करोड़ लोगों तक गारंटी कार्ड पहुंचाएगी कांग्रेस, निर्धारित किया लक्ष्य

लखनऊः देशभर में 19 अप्रैल से लोकसभा चुनाव 2024 शुरू होने वाले हैं. वहीं, इसको लेकर कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपने जन आधार को बढ़ाने के लिए मेनिफेस्टो (गारंटी कार्ड) यूपी के 5 करोड़ लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है. वहीं, पूरे यूपी में कांग्रेस करीब 35 करोड़ लोगों तक अपने इस गारंटी कार्ड को पहुंचाएगी. पहले दो चरण के लिए, जिन लोकसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, वहां कांग्रेस 8 करोड़ गारंटी कार्ड को भेज दी है.

अब इन गारंटी कार्ड को लोगों को बटाने के लिए कांग्रेस डोर टू डोर कैंपेन करने के कार्यकर्ताओं निर्देश दिए हैं. बता दें कि कांग्रेस के इस गारंटी कार्ड में किसानों की कर्ज माफी, न्यूनतम समर्थन मूल्य, बुजुर्ग महिलाओं को हर साल 1 लाख रुपये, मनरेगा के तहत न्यूनतम मजदूरी 400 रुपये और हर शिक्षित युवा को 100000 रुपये देने का वादा किया गया है.

5 करोड़ लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य
वहीं, उत्तर प्रदेश के प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय ने यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर जिला अध्यक्षों और जोनल कोऑर्डिनेटर को डोर-टू-डोर कैंपेन कर यूपी में 5 करोड़ लोगों तक इस गारंटी कार्ड को पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है. इसके लिए आठ व नौ अप्रैल को पार्टी कार्यालय में हुई बैठकों में उन्होंने जिला अध्यक्षों और जोनल कोऑर्डिनेटर को दिशा निर्देश जारी किए हैं. महासचिव अविनाश पांडे ने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वह समाजवादी पार्टी व कांग्रेस के प्रत्याशियों के साथ चुनाव प्रचार में जरूर जाए. इस दौरान वह जनसंपर्क करें और लोगों को कांग्रेस के मेनिफेस्टो और उसके द्वारा घोषित किए गए गारंटी के बारे में उन्हें जानकारी दें.

जाने कैसे भरें गारंटी कार्ड
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष हिंदवी ने बताया कि गारंटी कार्ड में एक फॉर्म भी रखा गया. इसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मतदाताओं से पूछकर भरने के लिए कहा गया है. इसमें मतदाता का नाम और उसकी उम्र के साथ-साथ परिवार में मतदाताओं की संख्या और घर का पता भी भरना है. साथ ही जानकारी में मतदाताओं का मोबाइल नंबर, राज्य, विधानसभा, विधानसभा का नंबर और मतदाता केंद्र का नंबर भी लिया जाएगा. वहीं, गारंटी कार्ड मतदाताओं को देने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता को भी फॉर्म का एक हिस्सा भरना है. इसमें कांग्रेस कार्यकर्ता को अपना नाम और मोबाइल नंबर देना होगा. गारंटी कार्ड में एक क्यूआर कोड है, जिसे स्कैन करने पर कांग्रेस का नया पत्र देखने को मिलेगा. इसके अलावा न्याय पत्र की एक कॉपी हर मतदाता को दिया जाएगा.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button