खेल-खिलाड़ीदेश

आज सुपर संडे को आईपीएल के खेले जाएंगे 2 मुकाबले, दिन के दूसरे मुकाबले में मुंबई और चेन्नई की टीमें होंगी आमने-सामने

आईपीएल 2024 में आज सुपर संडे के दिन 2 मुकाबले खेले जाएंगे। आज के दिन के दूसरे और आईपीएल 2024 के 29वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने सामने होंगी।

यह मैच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई की टीम आईपीएल 2024 में अब तक 5 मुकाबले खेल चुकी है। जिसमें उसे 3 मुकाबलों में जीत मिली है और 1 मुकाबले में हार मिली है।

वहीं मुंबई इंडियंस की टीम भी आईपीएल 2024 में अब तक 5 मुकाबले खेली है। जिसमें उसे 2 मैचों में जीत मिली है और 3 मैचों में हार झेलनी पड़ी है।

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को अपने पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार जीत मिली थी। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम को भी अपने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ जीत मिली थी।

दोनों ही टीमें आज अपने जीत के मूमेंटम को बरकरार रखना चाहेंगी। ऐसे में फैंस को आज दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलो सकता है।

आईपीएल 2024 का 29वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। मैच से आधा घंटा पहले यानी 7:00 बजे टॉस होगा। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो सिनेमा एप्प पर किया जाएगा।

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित-XI

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, समीर रिजवी, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे, महीश थीक्षाना

मुंबई इंडियंस की संभावित-XI

रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, श्रेयस गोपाल, जसप्रीत बुमराह, गेराल्ड कोएत्ज़ी, आकाश मधवाल

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button