उत्तर प्रदेशलखनऊ

प्रचंड गर्मी का मौसम आया, पांच दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा पारा

लखनऊः उत्तर प्रदेश के अधिकतम न्यूनतम तापमान मे आने वाले 5 दिनों में 2 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है. अभी ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहे हैं दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान की वृद्धि होने पर और अधिक प्रचंड गर्मी पड़ेगी. पूर्वी उत्तर प्रदेश में हीट वेव कंडीशन जारी रहेगी। वही अधिकतम तापमान में वृद्धि होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी हीट वेव कंडीशन शुरू हो सकती है. फिलहाल आने वाले एक सप्ताह में और अधिक भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है. 26 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जो कि हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा.

पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश का सुल्तानपुर और उरई जिला सबसे अधिक गर्म रहा जहां पर अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान बिजनौर जिले में 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

प्रमुख शहरों के तापमान पर एक नजर

लखनऊः राजधानी लखनऊ में सोमवार को मौसम शुष्क बना रहा अधिकतम तापमान में रविवार के मुकाबले 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई. अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की समान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मंगलवार को राजधानी लखनऊ में मुख्यतया आसमान साफ रहेंगे अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

कानपुर नगरः कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य है वही अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 1डिग्री सेल्सियस अधिक है.

गोरखपुरः गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की समान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है वही अधिकतम तापमान 40डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

वाराणसीः वाराणसी में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 3डिग्री सेल्सियस अधिक है वही अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य है.

प्रयागराजः प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है वही अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य है.

मेरठः मेरठ में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है वही अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य है.

आगराः आगरा में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की समान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि उत्तर प्रदेश में आगामी 5 दोनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा बारिश की संभावना नहीं है इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की जाएगी. न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button