देशबड़ी खबर

फर्जी वीडियो मामले पर आया अमित शाह का बयान, बोले- ये कांग्रेस की हताशा को दिखाता है

लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान गलत इरादे से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का फर्जी वीडियो शेयर करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी है। इन मामले में कई लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी को भी इस मामले में नोटिस जारी किया गया है। अब खुद गृह मंत्री अमित शाह ने भी सामने आकर इस पूरे मामले पर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि ऐसे काम विपक्ष की हताशा और निराशा को साफ तौर पर दिखाते हैं।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, गृह मंत्री अमित शाह का आरक्षण को लेकर एक फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इस मामले में रविवार को बड़ा एक्शन लिया गया था फर्जी वीडियो फैलाने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर की गई थी। इस फर्जी वीडियो को लेकर ये भ्रम फैलाया जा रहा था कि अमित शाह ने एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षण हटाने की बात कही। जबकि वास्तविकता में उन्होंने ऐसा नहीं कहा था।

विपक्ष की हताशा दिख रही

विपक्ष को निशाने पर लेते हुए अमित शाह ने कहा, ‘विपक्ष की हताशा और निराशा इस स्तर पर पहुंच गई है कि उन्होंने मेरा और कुछ भाजपा नेताओं का फेक वीडियो बनाकर सार्वजनिक किया है। उनके मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष आदि ने भी इस फेक वीडियो फॉरवर्ड करने का काम किया है। सौभाग्य से मैंने जो बोला था, उसका भी रिकॉर्डिंग हुआ था। वो रिकॉर्ड हमने सबके सामने रखा, जिससे सब स्पष्ट हो गया और आज कांग्रेस के प्रमुख नेता क्रिमिनल ऑफेंस का सामना कर रहे हैं।’ अमित शाह ने आगे कहा कि जब से राहुल गांधी ने कांग्रेस की कमान संभाली है तब से वह राजनीति के स्तर को नए निचले स्तर पर ले जाने का काम कर रहे हैं। मेरा मानना ​​है कि फर्जी वीडियो प्रसारित कर जनता का समर्थन हासिल करने का प्रयास निंदनीय है और ऐसा किसी भी नेता या पार्टी द्वारा कभी नहीं किया जाना चाहिए।

भाजपा+ कितनी सीटों पर आगे?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सभी जानते हैं कि 7 चरणों में होने वाले चुनाव के 2 चरण समाप्त हो चुके हैं। इन दो चरणों के बाद हमारी पार्टी के इंटरनल असेसमेंट के हिसाब से बीजेपी और साथी दल मिलकर 100 सीटों के आगे निकल चुके हैं। अमित शाह ने कहा कि हम बड़े विश्वास के साथ जनता के आशीर्वाद और समर्थन से 400 पार के हमारे लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button