उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

Lok Sabha Election 2024: अमेठी में हार के बाद स्मृति ईरानी का पहला बयान

लोकसभा चुनाव 2024 में स्मृति ईरानी को अमेठी में हार का सामना करना पड़ा है। 2019 में राहुल गांधी को हराकर सांसद बनने वाली स्मृति ईरानी केंद्रीय मंत्री भी रहीं, लेकिन 2024 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। स्मृति को कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल ने 167196 वोट से हराया। किशोरी लाल ने 539228 वोट हासिल किए। वहीं, स्मृति ईरानी 372032 वोट ही हासिल कर सकीं। हार के बाद उन्होंने कहा कि एक दशक तक उन्होंने गांव-गांव जाकर काम किया, लेकिन यही जिंदगी है। उन्होंने सभी समर्थकों का शुक्रिया अदा किया और जीतने वालों को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि जो लोग पूछ रहे हैं कि जोश कैसा है, उनसे कहूंगी की अभी भी जोश हाई है।

अमेठी में हार के बाद स्मृति ईरानी ने पीएम मोदी और सीएम योगी का आभार जताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह पहले की तरह अमेठी की नजता की सेवा करना जारी रखेंगी। अमेठी में स्मृति ने राहुल गांधी को हराया था। वह केंद्र सरकार में मंत्री भी रही थीं। ऐसे में उनकी जीत तय मानी जा रही थी, लेकिन उनकी हार उतनी ही चौकाने वाली है, जितनी 2019 में उनकी जीत थी। कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल स्मृति की तुलना में भारतीय राजनीति में बड़ा नाम नहीं हैं, लेकिन उन्होंने अच्छे अंतर से जीत हासिल की।

अमेठी का नतीजा

अमेठी में किशोरी लाल ने 54.99 फीसदी वोट हासिल किए और सांसद चुने गए। वहीं, स्मृति ईरानी 37.94 फीसदी वोट ही हासिल कर सकीं। बहुजन समाज पार्टी के नन्हें सिंह चौहान ने 3.52 फीसदी वोट हासिल किए और तीसरे नंबर पर रहे। अमेठी लोकसभा सीट पर 9383 वोट नोटा पर पड़े। इन तीन उम्मीदवारों के बाद सबसे ज्यादा वोट शेयर नोटा का ही था।

स्मृति ईरानी ने क्या कहा ?

अमेठी में हार के बाद स्मृति ईरानी ने कहा “मैं सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताती हूं, जिन्होंने लोकसभा क्षेत्र और पार्टी के लिए पूरी निष्ठा और लगन के साथ काम किया। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी आभारी हूं, जिनकी सरकारों ने 30 साल से रुके हुए कामों को 5 साल के अंदर पूरा किया। मैं जीतने वालों को बधाई देती हूं। मैं अमेठी के लोगों की सेवा करना जारी रखूंगीं।”

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button