देशबड़ी खबर

बेहतर परफॉर्मेंस से जोश में कांग्रेस, राहुल गांधी ने बताया-हमारी लड़ाई सिर्फ भाजपा से ही नहीं…

लोकसभा चुनाव में अपने बेहतर परफॉर्मेंस से कांग्रेस पार्टी जोश में नजर आ रही है। रिजल्ट अभी तो फाइनल नहीं हुआ है लेकिन कांग्रेस को अब पूरे उत्साह से लबालब है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि यह चुनाव संविधान को बचाने का चुनाव है, मेरे दिमाग़ में पहले से ही था कि जब इन्होंने हमारा बैंक अकाउंट फ्रीज किया, पार्टियों को तोड़ा और सीएम को जेल में डाला, हमारी लड़ाई सिर्फ भाजपा से ही नहीं थी, बल्कि इन सभी जांच एजेंसियों के साथ भी थी।

राहुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सब नेताओं ने गठबंधन के सभी साथियों की इज़्ज़त की, कांग्रेस पार्टी ने एक नया विज़न हिंदुस्तान को इंडिया गठबंधन के रूप में दिया है। अडानी जी और मोदी जी का सीधा रिलेशनशिप है। करप्शन पर जनता ने साफ कह दिया है कि देश में हमें पीएम मोदी और अमित शाह नहीं चाहिए।

जनता ने देश और संविधान को बचा लिया

राहुल ने कहा कि भारत की जनता ने संविधान और लोकतंत्र को बचा लिया है। हमने आवाज दी और देश की वंचित और गरीब आबादी अपने अधिकारों की रक्षा के लिए INDIA के साथ खड़ी हो गयी। गठबंधन के सभी साथियों और कांग्रेस के बब्बर शेर कार्यकर्ताओं को बधाई।

यह चुनाव संविधान बचाने का है और हिंदुस्तान को देश के ग़रीब लोगों ने बचाया है। मज़दूरों ने गरीबों ने आदिवासियों ने इस देश को बचाया है। हम अपने वादों पर ज़रूर अमल करेंगे। हम अपने इंडिया गठबंधन के साथियों के साथ मिलेंगे और फिर उनके साथ आगे की रणनीति तय करेंगे।

इस बार सात चरणों में लोकसभा के चुनाव संपन्न हुए और मतगणना चार जून को सुबह आठ बजे से शुरू हुई। शुरुआती रुझानों में ही इंडिया गठबंधन की परफॉर्मेंस बेहतर दिखी। खासकर यूपी में समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ना कांग्रेस के लिए बेहतर साबित हुआ।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button