उत्तर प्रदेशलखनऊ

केजीएमयू के हास्टल में MBBS छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर छात्रों ने किया हंगामा

लखनऊ: केजीएमयू के बीएल महिला हॉस्टल में एमबीबीएस छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. आरोप है कि हॉस्टल के कर्मचारी ने छात्रा से छेड़छाड़ की थी. इसी को लेकर शनिवार को देर रात बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने कर्मचारी पर कार्रवाई को लेकर हास्टल के बाहर प्रदर्शन किया. पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई है.

जानकारी के अनुसार, बीएल छात्रावास में एक एमबीबीएस छात्रा ने 21 जून कमरे की साफ सफाई के लिए कर्मचारी को बुलाया. आरोप है कि कर्मचारी कमरे में आया. सामान को एक से दूसरी जगह हटाने में छात्रा से सहयोग करने के लिए कहा. इसी बहाने उसने छेड़छाड़ शुरू की. छात्रा की आपत्ति के बाद कर्मचारी उसे धमकाने लगा. जिससे छात्रा घबरा गई. डरी सहमी छात्रा ने कई दिनों तक मामला किसी को नहीं बताया. छात्रा के गुमसुम रहने लगी. इस पर उसके सहयोगी ने कारण पूछा. काफी पूछताछ के बाद उसने आपबीती सुनाई.

पीड़िता की बात सुनकर साथी छात्र-छात्राओं का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. इसके बाद शनिवार को छात्राओं का गुस्सा भड़क उठा. देर शाम छात्र-छात्राएं हॉस्टल में जुटे और हंगामा शुरू कर दिया. काफी देर तक हॉस्टल के जिम्मेदारी अधिकारी मौके पर ही नहीं पहुंचे. इससे छात्राओं में और हताशा घर कर गई. नाराज छात्र-छात्राओं ने हंगामा शुरू कर दिया. आरोपी कर्मचारी पर कठोर कार्रवाई की मांग की. पीड़िता ने पुलिस के पास पहुंचकर पूरी घटना बताई.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button