उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में ओला, उबर, रैपिडो की हड़तालः बंद हुई बुकिंग सर्विस, सुबह से खड़ी हैं 1000 गाड़ियां

लखनऊ: राइड में कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर शुक्रवार को लखनऊ में ओला, उबर ड्राइवरो ने हड़ताल कर दी। राष्ट्रवादी ड्राइवर यूनियन शक्ति लखनऊ के बैनर तले राइडर्स जोरदार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। लखनऊ के वृंदावन में लगभग 1000 से अधिक कैब चालकों ने अपनी गाड़ियां खड़ी कर दीं हैं। ओला, उबर कंपनी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। चालकों की मांग है कि कंपनी एक राइड पर कमीशन 20 फीसदी ले रही है जबकि उन्हें महज 8 फीसदी दिया जा रहा है ऐसे में चालकों का बड़ा नुकसान हो रहा है।

संचालन ठप होने से लोगों की बढ़ी मुश्किलें 

ओला उबर चालकों की हड़ताल के चलते से शुक्रवार सुबह से ही लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों के सामना करना पड़ रहा है। ओला, उबर बुकिंग नहीं होने से लोग परेशान है। शहर में ओला, उबर और रैपीडो की राईड बुक करने के लिए लोगों को घंटो इंतजार करना पड़ रहा है। संचालकों का कहना है कि कैब कंपनियां कस्टमर से 15 से 16 रुपए ले रही हैं,  लेकिन ड्राइवर को मात्र 7 रुपए किलोमीटर दे रही हैं।

सुबह 9 बजे के बाद से बंद हुई बुकिंग 

शहर में सैकड़ो राइडर अपनी मांगों को लेकर सुबह से ही धरने पर बैठ गए, तो लोगों का कहीं आना जाना मुश्किल हो गया है। शुक्रवार सुबह 9:00 के बाद बुकिंग बंद हो गई। लाख कोशिश करने के बाद भी कोई राइड कंफर्म नहीं हो रही है। चालकों का कहना है कि कभी-कभी लोग 20 किलोमीटर तक दौड़ा देते हैं तो उसमे 100 रुपए की सीएनजी लग जाती है। ऐसे में उनकी कोई बचत नहीं हो पाती।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button