उत्तर प्रदेशबड़ी खबरबरेली

ब्लॉक प्रमुख का पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया धूमधाम से जन्म दिन

कैबिनेट मंत्री के पुत्र व मझगवां ब्लॉक प्रमुख है यशवंत सिंह

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता


आंवला। भारतीय जनता पार्टी के मझगवां ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह का जन्म दिवस पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा बडे धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक प्रमुख के जन्मदिन पर‌ रामनगर ब्लॉक परिसर मे केक काटा तथा उनके दीर्घायु की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की तथा फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम मे उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह मौजूद रहे।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह ने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का दिल से बहुत-बहुत आभारी हूं जिन्होंने मेरे जन्म दिवस को इतना भव्यता से मनाया है।इस दौरान ब्लॉक प्रमुख पति रामनगर मित्रपाल सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष अमजद बेग, नरेश वर्मा, सीपी लोधी , पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव सक्सेना, सिरौली मंडल अध्यक्ष यशु गुप्ता आदि सहित तमाम पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button